ICC ने अब T20I के नियम में किया बदलाव, नई व्यवस्था से असमानता होगी समाप्त

ICC New Rule for T20I Cricket: टेस्ट क्रिकेट के नियमों में बदलाव के बाद आईसीसी ने टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले ओवर की गणना में बदलाव किया है. अब ओवर कटने की स्थिति में पावरप्ले की अवधि नजदीकी ओवर के बजाय नजदीकी गेंदों के आधार पर तय होगी. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने सभी सदस्यों को इस बारे में सूचित किया है.

ICC New Rule for T20I Cricket: टेस्ट क्रिकेट के नियमों में बदलाव के बाद आईसीसी (ICC) ने हाल ही में पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए कुछ नए नियमों को मंजूरी दी है. इनमें सबसे अहम बदलाव टी20 इंटरनेशनल (T20I) में पावरप्ले नियमों को लेकर किया गया है. अब यदि किसी मैच में ओवर घटा दिए जाते हैं, तो पावरप्ले की अवधि को नजदीकी ओवर के बजाय नजदीकी गेंद के आधार पर तय किया जाएगा. अभी तक 20 ओवर की पारी में पहले छह ओवर पावरप्ले के लिए तय होते हैं. लेकिन जब मैच छोटा हो जाता है, तो पहले पावरप्ले की अवधि को नजदीकी पूरे ओवर की संख्या के आधार पर तय किया जाता था, जिससे असमानता पैदा हो सकती थी.

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, नई व्यवस्था के मुताबिक, यदि पारी आठ ओवर की कर दी जाती है, तो अब पावरप्ले 2.2 ओवर (यानी 14 गेंद) तक चलेगा, जिसमें 30-यार्ड सर्कल के बाहर सिर्फ दो फील्डर रहेंगे. इसी तरह, नौ ओवर की पारी में पावरप्ले 2.4 ओवर (16 गेंद) का होगा. यह नई व्यवस्था पावरप्ले को पारी के लगभग 30% तक सीमित रखने में मदद करेगी.

आईसीसी ने अपने सदस्यों को बताया, “यह नियम इंग्लैंड की T20 ब्लास्ट लीग में कई वर्षों से उपयोग में है, जहां ओवर के बीच में पावरप्ले समाप्त होने से खिलाड़ियों या अंपायरों को कोई परेशानी नहीं होती.” आईसीसी ने आगे कहा, “अब इसे आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति ने भविष्य के लिए पसंदीदा विकल्प के तौर पर स्वीकार कर लिया है. उदाहरण के तौर पर, आठ ओवर की पारी में अंपायर तीसरे ओवर की दूसरी गेंद के बाद संकेत देंगे कि पावरप्ले समाप्त हो गया है, जिसके बाद अतिरिक्त तीन फील्डर सर्कल से बाहर जा सकेंगे.”

ओवर के हिसाब से कब समाप्त होगा पावरप्ले

पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों (Men’s T20Is) में पावरप्ले ओवर की नई गणना में जब किसी टी20 मैच में ओवर कम कर दिए जाते हैं, तो अब इस तरह पावरप्ले ओवर को नजदीकी गेंद के आधार पर तय किया जाएगा, न कि पूरे ओवर के हिसाब से. तालिका दी गई है जिसमें कुल ओवर और उसके अनुसार पावरप्ले ओवर दिखाए गए हैं-

कुल ओवर (Total Overs in Innings)पावरप्ले ओवर (Powerplay Overs)
5 ओवर1.3 ओवर (8 गेंदें)
6 ओवर1.5 ओवर (9 गेंदें)
7 ओवर2.1 ओवर (13 गेंदें)
8 ओवर2.2 ओवर (14 गेंदें)
9 ओवर2.4 ओवर (16 गेंदें)
10 ओवर3.0 ओवर (18 गेंदें)
11 ओवर3.2 ओवर (20 गेंदें)
12 ओवर3.4 ओवर (22 गेंदें)
13 ओवर3.5 ओवर (23 गेंदें)
14 ओवर4.1 ओवर (25 गेंदें)
15 ओवर4.3 ओवर (27 गेंदें)
16 ओवर4.5 ओवर (29 गेंदें)
17 ओवर5.1 ओवर (31 गेंदें)
18 ओवर5.2 ओवर (32 गेंदें)
19 ओवर5.4 ओवर (34 गेंदें)

टेस्ट क्रिकेट के नियमों में भी हुआ बदलाव

इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक की शुरुआत (जिससे ओवर रेट को नियंत्रित किया जा सके), कैच की वैधता की समीक्षा करते समय नो-बॉल की जांच, और घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में पूर्णकालिक प्लेइंग रिप्लेसमेंट जैसे अन्य नियमों में भी बदलाव किए गए हैं. इनमें से कुछ नियम पहले ही 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में लागू हो चुके हैं, जबकि सीमित ओवरों (व्हाइट बॉल) के लिए संबंधित बदलाव 2 जुलाई से प्रभावी होंगे.

विराट-रोहित के मैच वाले सारे टिकट बिके, IND vs AUS सीरीज के चार महीने पहले ही फैंस ने थोक में बटोरे  

पहला टेस्ट हार गया भारत, लेकिन खुश हैं दिग्गज क्रिकेटर्स, इसको बताया टीम का सकारात्मक पहलू

ईशान किशन अकेले नहीं, 5 मौके जब एक-साथ खेले भारत-पाक खिलाड़ी, जहीर, कुंबले और पुजारा जैसे दिग्गज शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >