महिला टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू, जानें चैंपियन और उपविजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी

Prize Money: महिला क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा महाकुंभ 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने जा रहा है. इस बार का आईसीसी महिला टी20 विश्व कप कई मायनों में बेहद खास है.

Prize Money: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक सफर की शुरुआत होने वाली है. 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स के मैदानों पर होने वाले इस 10वें संस्करण में दुनिया की 12 बेहतरीन टीमें कुल 33 मैचों में खिताब के लिए भिड़ेंगी. टूर्नामेंट के इस बढ़े हुए फॉर्मेट में टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में रखा गया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-1 में जगह मिली है. इस बार आईसीसी ने महिला क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा प्राइज पूल घोषित किया है, जो पिछले टूर्नामेंट के मुकाबले 10% ज्यादा है.

क्या आरसीबी से ज्यादा पैसे उपविजेता को मिलेंगे

आईपीएल 2026 में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया और विजेता के तौर पर उन्हें ₹20 करोड़ की प्राइज मनी मिली. जबकि WPL 2026 जीतने पर आरसीबी विमेंस टीम को ₹6 करोड़ मिले थे. अगर हम महिला टी20 विश्व कप 2026 की रनर-अप टीम की बात करें, तो उसे आईसीसी की तरफ से 11.7 लाख डॉलर (यानी करीब ₹10 करोड़) मिलेंगे. इसका मतलब यह हुआ कि विश्व कप की रनर-अप टीम को मिलने वाली राशि, आईपीएल चैंपियन आरसीबी से ज्यादा नहीं बल्कि करीब ₹10 करोड़ कम है.

विजेताओं पर होगी पैसों की बारिश

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए रिकॉर्ड 8,764,615 अमेरिकी डॉलर (लगभग 73.5 करोड़ रुपये) के कुल प्राइज पूल (इनामी राशि) की घोषणा की है. यह वैश्विक संस्था द्वारा महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और खेल में लैंगिक समानता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह नई इनामी राशि साल 2024 में आयोजित पिछले संस्करण की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है, जो महिला क्रिकेट के तेजी से बढ़ते ग्राफ को दर्शाती है.

किसे मिलेगी कितनी राशि

स्थान / उपलब्धिइनामी राशि (USD)इनामी राशि (भारतीय रुपये में)
विजेता $2,340,000~ ₹21.8 करोड़
उपविजेता $1,170,000~ ₹10.9 करोड़
सेमीफाइनलिस्ट (प्रति टीम)$675,000~ ₹6.29 करोड़
ग्रुप स्टेज में हर एक जीत$31,154~ ₹29 लाख
न्यूनतम भागीदारी राशि (सभी 12 टीमों के लिए सुनिश्चित)$247,500~ ₹2.06 करोड़

यह भी पढ़े- सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस को मिल सकती है टी20 की कमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >