‘मैं टीम इंडिया का अगला सचिन तेंदुलकर बनूंगा’, जब विराट ने टीचर से किया था वादा

Virat Kohli: क्रिकेट भारत में एक जुनून है, और विराट कोहली ने इस जुनून को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया. बचपन से ही वे अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से भीड़ से अलग दिखे और मैदान पर जीत को ही एकमात्र लक्ष्य माना. “मैं अगला सचिन बनूंगा” उनका सपना नहीं, बल्कि आज की ऐतिहासिक हकीकत है.

I will be the next Sachin Tendulkar Virat Kohli Promise to his teacher: क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, भारत में यह एक जुनून है और इस जुनून को अपने जीवन में पूरी तरह आत्मसात करने वाले खिलाड़ी का नाम है विराट कोहली. बचपन से ही विराट के भीतर खेल के प्रति एक अलग ही दीवानगी और समर्पण देखने को मिला. स्कूल हो या क्रिकेट का मैदान, विराट हमेशा अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से सबसे अलग नजर आए. विराट खेल के मैदान पर केवल आक्रामकता दिखाते नहीं बल्कि उसके लिए वे पूरा प्रयास भी करते हैं, जीतना ही उनके लिए एकमात्र लक्ष्य नजर आता है. “मैं इंडियन टीम का अगला सचिन तेंदुलकर बनूंगा” यह कोई सामान्य सपना नहीं था, बल्कि एक बच्चे की वो दृढ़ प्रतिज्ञा थी जो आज एक ऐतिहासिक सच्चाई बन चुकी है. 

दरअसल विराट सचिन तेंदुलकर को अपना सर्वोच्च आदर्श मानते हैं और बचपन में ही उन्होंने ठान लिया था, कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला सचिन बनना है. विराट कोहली की बचपन की टीचर विभा सचदेव ने क्रिकेट दिग्गज के बारे में खुलासा किया. हाल ही में क्रिकेडियम को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे कोहली ने विशाल भारती पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार में पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट अभ्यास को संतुलित रखा और अपनी पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन किया.

विभा सचदेव ने कहा, “उसकी आंखें बेहद अभिव्यक्तिपूर्ण थीं. विराट स्कूल की हर गतिविधि में सक्रिय भागीदारी करता था. वह सभी इंटरहाउस गतिविधियों में उत्साहित और उत्साही भागीदार था. ‘मैम, मैं इंडियन टीम का अगला सचिन तेंदुलकर बनूंगा’ ये वह अक्सर कहता था. उस समय उसकी लगन और आत्मविश्वास देखकर हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी.” उन्होंने आगे बताया, “विराट हमेशा अपनी परीक्षाओं में अच्छे अंक लाता था. वह औसत से बेहतर प्रदर्शन करता था, और जब कभी अंक कम आते, तो वो क्रिकेट प्रैक्टिस के कारण होते. वह अक्सर कहता, ‘मैं प्रैक्टिस से लौटकर देर रात परीक्षा की तैयारी करता हूं.’ उसने खेल और पढ़ाई दोनों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत की, और स्कूल के शिक्षकों ने उसकी इस चुनौती को समझा और उसे अतिरिक्त मार्गदर्शन देकर सहयोग किया.”

आज विराट कोहली सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. उनके सफर की शुरुआत पढ़ाई और प्रैक्टिस के बीच संतुलन बनाते हुए हुई और आज वह क्रिकेट के हर फॉर्मेट में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं. उनके भीतर का जोश, क्रिकेट के प्रति जज्बा और खुद को हर दिन बेहतर करने की भूख ही उन्हें महान बनाती है. अपने करियर में कोहली ने भारत के लिए कई आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं, जिनमें 2011 वनडे वर्ल्ड कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं. इतना ही नहीं विराट ने अपने आदर्श से बनने की राह में सब कुछ किया और उनके सबसे रिकॉर्ड; वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

कोहली आज भी सभी फॉर्मेट्स में क्रिकेट में दबदबा बनाए हुए हैं. 36 साल की उम्र में विराट कोहली खुद को क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में स्थापित कर चुके हैं. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय, वनडे और कुल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. वह वनडे में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड रखते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. हाल ही में उन्होंने भारत को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई और इस समय आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. 

आईपीएल 2025 में विराट अपनी फॉर्म और शानदार बल्लेबाजी की वजह से टॉप के बल्लेबाजों में शुमार हैं. वह 11 मैचों में 505 रनों के साथ ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं. उनके साथ ही टीम आरसीबी भी टॉप पर है. आरसीबी 8 जीत और 3 हार के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है और प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे है. आरसीबी का अगला मुकाबला 9 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ होगा. 

55 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल, प्लेऑफ की रेस; 3 टीम टॉप पर 3 हुईं आउट, चौथे की 4 दावेदार

रोहित शर्मा की जगह टीम इंडिया का कप्तान बनना चाहता था ये खिलाड़ी, BCCI ने ठुकराई मांग

28 गेंद पर शतक जड़ने वाला घातक बल्लेबाज CSK में हुआ शामिल, T20 का है मास्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >