‘मैंने उसे जानबूझकर चिढ़ाया’, ब्रीत्जके के साथ मैदान पर बहस पर बोले शाहीन शाह अफरीदी

Shaheen Shah Afridi: शाहीन शाह अफीरीदी और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्जके के बीच 12 फरवरी को मैदान पर जमकर बहस हो गई. इस विवाद के बाद अफरीदी पर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगया गया. हालांकि शाहीन ने कुबूल किया कि उन्होंने ब्रीत्जके को जानबूझकर चिढ़ाया था.

Shaheen Shah Afridi: पाकिस्तान में इस समय चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन देशों की त्रिकोणीय क्रिकेट शृंखला खेली जा रही है. इसी सीरीज के दौरान पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 फरवरी को मैच के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्जके के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली. घटना 28वें ओवर में घटी, जब ब्रीत्जके विकेटों के बीच दौड़ते समय शाहीन से टकराने वाले थे. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच गरमागरम बहस हुई, जिसे शांत कराने के लिए मैदानी अंपायर और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हस्तक्षेप करना पड़ा. शाहीन शाह ने खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने जानबूझकर इस मामले को भड़काया था. 

घटना के बाद शाहीन अफरीदी ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया कि उन्होंने ब्रीत्जके को जानबूझकर चिढ़ाया ताकि वह अपना विकेट गंवा दें. शाहीन ने कहा, “पहली बार जब मैथ्यू ने कुछ नहीं कहा, तो मैं उसे विकेट लेने के लिए चिढ़ाने लगा. लेकिन मैदान पर जो कुछ भी हुआ, वह वहीं रह गया.”  मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और मामले को वहीं समाप्त कर दिया. शाहीन ने कहा, “मैथ्यू और मैं मिले, हमने हाथ मिलाया और अब हम अच्छे दोस्त बन गए हैं.” शाहीन ने कहा कि देश के लिए खेलते समय ऐसा हो जाता है. उन्होंने क्रिकेटरों के देशप्रेम पर जोर देते हुए कहा, “दूसरे खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलते हैं और हम अपने देश के लिए खेलते हैं.”

हालांकि आईसीसी ने इस मामले को हल्के में नहीं लिया. पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया. मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के चलते आईसीसी ने पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों पर आर्थिक दंड लगाया. शाहीन शाह अफरीदी पर संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करने के लिए 25% मैच फीस का जुर्माना लगा. यह नियम किसी खिलाड़ी, अंपायर, मैच रेफरी, या दर्शकों के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क को रोकने से संबंधित है.

IPL 2025: RCB का कप्तान बनने के बाद रजत पाटीदार का पहला रिएक्शन

वहीं सऊद शकील और कामरान गुलाम पर बल्लेबाज टेम्बा बावुमा के रन आउट होने के बाद उनके नजदीक जाकर जश्न मनाने के लिए 10% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया. उन्हें संहिता के अनुच्छेद 2.5 का दोषी पाया गया, जो अपमानजनक भाषा, कार्यों या इशारों के उपयोग से संबंधित है. इन तीनों खिलाड़ियों को 1-1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया. हालांकि, पिछले 24 महीनों में किसी भी खिलाड़ी ने कोई अनुशासनात्मक अपराध नहीं किया था, इसलिए इस मामले में कोई औपचारिक सुनवाई नहीं होगी.

वहीं मैच की बात करें तो कप्तान मोहम्मद रिजवान और उप-कप्तान सलमान अली आगा के असाधारण शतकों की बदौलत, मेन इन ग्रीन ने रिकॉर्ड 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज को छह विकेट से हराकर त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में प्रवेश किया. दोनों ने चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड 260 रन जोड़े, इससे पहले लुंगी एनगिडी ने अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर सलमान को आउट कर दिया.

आगा ने पाकिस्तान के लिए 103 गेंदों पर 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से 134 रन बनाए. दूसरी ओर, रिजवान ने 128 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन बनाए. अब मेजबान टीम आज 14 फरवरी को कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में श्रृंखला के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.

‘भारतीयों ने इंग्लैंड को किया मालामाल’, 48,44,31,65,750 रुपये खर्च कर इस क्रिकेट लीग में किया निवेश

IPL 2025 का हुआ खुलासा, केकेआर और बं���लुरु के बीच होगा पहला मैच, इस दिन होगा फाइनल!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >