ENG vs AFG Weather Report: दिल्ली में इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में सोमवार को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, उक्त अवधि में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान है.

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 ) के 13वें मैच में आज इंग्लैंड और अफगानिस्तान (England vs Afghanistan) की टीमें आमने-सामने होंगीं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें अब तक दो-दो मैच चुकी हैं और आज का मैच तीसरा होगा. दोनों टीमें आज के मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेंगीं. जब दोनों टीमें मैदान पर आमने-सामने होंगीं, तो मौसम का हाल कैसा रहेगा, आइये इसके बारे में जानकारी करें.

कैसा रहेगा मैच के दौरान मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार इंग्लैंड और अफगानिस्तान के मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा. बारिश होने की संभावना कम है. हालांकि दिन में खिलाड़ियों और दर्शकों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

क्या है आईएमडी का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में सोमवार को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, उक्त अवधि में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और पड़ोसी क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हुआ है, जिसके 15 अक्टूबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलने के साथ ही और तीव्र होने की आशंका है. विभाग के मुताबिक, इस मौसम प्रणाली को अरब सागर से नमी मिलने की संभावना है, जिससे इसी अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की तीव्रता और दायरे में वृद्धि होगी.

Also Read: World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच में बने ये खास रिकॉर्ड, रोहित सेना ने रचा इतिहास

अफगानिस्तान के खिलाफ अपने ‘नेट रन रेट’ में सुधार करने उतरेगा इंग्लैंड

पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद अपने अभियान को वापस पटरी पर लाने वाला गत चैंपियन इंग्लैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बड़ी जीत दर्ज करके ‘नेट रन रेट’ में सुधार करने की कोशिश करेगा. इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी तथा उसे पांच अक्टूबर को अहमदाबाद में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड से 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम ने हालांकि मंगलवार को धर्मशाला में बांग्लादेश को 137 रन से हराकर अच्छी वापसी की. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी चिंता का विषय रही थी. तब डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र के सामने उसके गेंदबाज क्रिस वोक्स, मार्क वुड, सैम करेन, मोइन अली और आदिल राशिद सामान्य नजर आए. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ अगले मैच में इंग्लैंड ने प्रत्येक विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम की मजबूती का पुख्ता नमूना पेश किया.

Also Read: World Cup 2023 Points Table: पाकिस्तान को रौंदकर भारत ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर किया कब्जा

टीम इस प्रकार है

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम करेन, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले, गस एटकिंसन.

अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >