शुभमन गिल को कैसे आउट करना है? IND vs PAK सुपर 4 मैच से पहले शाहीन को मिली अकरम की सलाह

Asia Cup 2025 Super 4 IND vs PAK: एशिया कप 2025 के सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में भारत और पाकिस्तान दुबई में भिडे़ंगे. इस मैच में पाकिस्तान अपना सब कुछ झोंकने को तैयार होगा. पिछले मैच की जलालात और उसके बाद की नौटंकी के बाद पूर्व क्रिकेटरों की तरफ से भी सलाह मिल रही है.

Asia Cup 2025 Super 4 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में एकबार फिर आमने-सामने होंगे. भारत से वनडे और टी20 में लगातार 6 मैच हार चुका पाकिस्तान इस मैच में सारी कसर पूरी करना चाहता है. पिछले मैच में मिली जलालत की आग तो सीने में अंगार की तरह धधक ही रही होगी. इसी बीच पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) को IND vs PAK सुपर-4 मुकाबले से पहले रणनीतिक सलाह दी है. अकरम का मानना है कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में अफरीदी को भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पर हावी होने के लिए अपनी गेंदबाजी की लेंथ के साथ और समझदारी दिखानी होगी.

गिल को शुरुआती ओवरों में सही वैरिएशन से परेशान किया जा सकता है. अकरम ने अफरीदी से कहा कि वे उस उदाहरण से सीखें और शुरुआती स्पेल में खुद को प्रेडिक्टेबल न बनने दें. दरअसल ओमान के तेज गेंदबाज शाह फैसल ने शुक्रवार को अबुधाबी में भारत के ग्रुप ए मैच के दौरान गिल को एक लेट-स्विंगिंग फुल डिलीवरी पर आउट किया. इसी का हवाला देते हुए अकरम ने कहा, “यही मैं चाहता हूँ कि शाहीन अफरीदी शुरुआती ओवरों में करें, क्योंकि अब पूरी दुनिया उनके खिलाफ बनी रणनीति जानती है. लोग कहते हैं, ‘ठीक है, वो पहले ही ओवर में यॉर्कर फेंकेगा.’ तो अफरीदी को अब प्लान बी की जरूरत है. उन्हें यही लेंथ डालनी चाहिए.”

यॉर्कर का कैसे इस्तेमाल करेंगे शाहीन

उन्होंने आगे कहा, “मुझे एक-दो यॉर्कर से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन लगातार दो-तीन यॉर्कर ठीक नहीं. क्योंकि अगर वो एक भी मिस कर दें, तो केवल दो फील्डर सर्कल के बाहर होने के कारण वो गेंद चौके में बदल सकती है. इससे वो खुद पर दबाव डालते हैं. मुझे पता है कि वो सोचते हैं कि वो आक्रामक होकर विकेट निकाल रहे हैं, लेकिन लेंथ गेंदों के साथ मिक्स करना बेहतर है. एक यॉर्कर चलेगा, लेकिन न तो शुरुआत में और न ही हर गेंद पर.”

पहले मैच का कैसा था हाल

पाकिस्तान को इससे पहले ग्रुप ए के मुकाबले में भारत से सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 127/9 रन ही बना सका, जिसमें भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाए. भारत ने लक्ष्य को मात्र 15.5 ओवर में हासिल कर लिया, कप्तान सूर्यकुमार यादव 47 रन बनाकर नाबाद रहे. कुलदीप यादव ने यूएई के खिलाफ भी चार विकेट लिए थे, हालांकि ओमान के खिलाफ उन्हें केवल 1 सफलता मिली. 

कुलदीप यादव को कैसे खेलेगा पाकिस्तान

59 वर्षीय अकरम ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी इकाई की कुलदीप यादव के खिलाफ कमजोरियों की भी आलोचना की. उन्होंने कहा, “यह बस उनके (कुलदीप) गेंदबाजी करने का तरीका है. वे उन्हें पढ़ ही नहीं पा रहे. प्री-शो में मैं सनी भाई (सुनील गावस्कर) से बात कर रहा था, जो एक महान बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘जब तक आप उन्हें हाथ से रिलीज होते हुए नहीं पढ़ पाएंगे, तब तक इस तरह की गेंदबाजी को समझना मुश्किल होगा.’ यही हुआ. जब वे हर दूसरी गेंद पर कुलदीप के खिलाफ स्वीप शॉट खेल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वे उन्हें पढ़ नहीं रहे.”

कहां देखा जा सकता है मैच

भारत-पाकिस्तान के बीच यह मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा. दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में एंडी पाइक्रॉफ्ट के मैच रेफरी रहते यह मैच और भी हाई वोल्टेज होने वाला है. शाम को 7.30 बजे टॉस होगा. यह मैच भारतीय दर्शक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और ऑनलाइन सोनी लिव एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. वहीं इस मैच का फ्री में आनंद उठाने के लिए आप डीडी स्पोर्ट्स का रुख भी कर सकते हैं. 

IND vs PAK एशिया कप 2025 सुपर 4 मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

पाकिस्तानी टीम: सलमान आघा (कप्तान), अब्रार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हरिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलात, खुशदिल शाह, मोहम्मद हरिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम.

ये भी पढ़ें:-

सुपर 4 में फिर पीटेगा, भारत के सामने बेदम है पाकिस्तान, पूर्व पाक क्रिकेटर का कबूलनामा, इसको बताया सबसे बड़ा कारण

भारत के खिलाफ कैसी होगी पाकिस्तान की प्लेइंग XI, फास्टेस्ट शतक मारने वाला बाहर, इन दो खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री

भारत से लगातार मिल रही हार से बौखलाए पाकिस्तानी, प्रैक्टिस सेशन में चिल्लाते रहे 6-0, 6-0… जानें क्या है मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >