140-150 किमी/घंटा की रफ्तार वाली गेंद पर छक्का कैसे लगाया? अभिषेक शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी का खोला राज

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टी20 मुकाबले में 150 रनों से शिकस्त दी. इसमें सबसे बड़ा योगदान अभिषेक शर्मा के शतक का सबसे बड़ा योगदान रहा. उन्होंने 53 गेंद पर 135 रन की आतिशी पारी खेली.

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय में रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को यहां कहा कि भारतीय कोच और कप्तान उनसे ऐसे रवैये के साथ बल्लेबाजी की उम्मीद करते हैं. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अभिषेक की 54 गेंद में 135 रन की पारी के दम पर भारत ने नौ विकेट पर 247 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को 10.3 ओवर में महज 97 रन पर आउट कर 150 रन की बड़ी जीत दर्ज की.

भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के बाद अभिषेक ने पुरस्कार समारोह में कहा कि आज उनका दिन था तो उन्होंने पहली ही गेंद थे आक्रमण शुरू कर दिया था. अभिषेक ने अपनी पारी के बाद कोच और कप्तान का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मेरे खेलने के तरीका का समर्थन किया. 24 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा वे उनसे ऐसे ही रवैये की उम्मीद करते हैं. उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है.

अभिषेक ने इस दौरान अपनी पारी में 13 छक्के जड़े जो भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है. उन्होंने कहा, ‘‘यह विशेष है, देश के अच्छा प्रदर्शन करने का अहसास हमेशा खास होता है.’’ अभिषेक ने जोफ्रा आर्चर के ओवर में तीसरे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाए. उन्होंने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ सहजता से छक्का लगाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘जब प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाज 140 या 150 (किलोमीटर प्रति घंटे) से अधिक की गेंदबाजी कर रहे हों, तो आपको थोड़ा पहले तैयार रहना होता है. ऐसे में बस गेंद पर प्रतिक्रिया दो और अपना शॉट खेलो. जब आप एक विश्व स्तरीय गेंदबाज (आर्चर) को कवर के ऊपर से मारते है तो यह बहुत अच्छा लगता है. मुझे हालांकि आदिल राशिद के खिलाफ शॉट भी वास्तव में पसंद आए.’’

‘द अभिषेक शर्मा शो’, 135 रन की विराट पारी में ध्वस्त हो गए दिग्गजों के कीर्तिमान, देखें पूरी लिस्ट

अभिषेक ने कहा कि उनकी इस पारी से उनके मेंटोर दिग्गज भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह खुश होंगे. उन्होंने कहा, ‘‘वह (युवराज सिंह) शायद आज खुश होंगे. वह हमेशा चाहते थे कि मैं 15वें, 20वें ओवर तक बल्लेबाजी करूं और मैंने ऐसा करने की कोशिश की है.’’

कायम है विश्व चैंपियन सूर्या ब्रिगेड की बादशाहत, इंग्लैंड के खिलाफ जीत में बना दिए गजब के रिकॉर्ड्स

भाषा के इनपुट के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >