राणा जी तो छा गए, टी20 क्रिकेट में आज तक ऐसा नहीं हुआ, डेब्यू मैच में ही बना दिया गजब का रिकॉर्ड

Harshit Rana: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले में हर्षित राणा को शिवम दुबे के स्थान पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतारा गया. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपने डेब्यू मैच में ही अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है.

Harshit Rana: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मैच में क्रिकेट नियमों के अनुसार अजूबा हो गया. शुक्रवार को पुणे में खेले गए मैच में भारतीय कप्तान ने अपनी टीम में कन्कशन सब्स्टीट्यूट उतार दिया. तेज गेंदबाज हर्षित राणा को हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे की जगह “कन्कशन सब्स्टीट्यूट” के रूप में शामिल किया गया. उन्होंने इसके साथ ही एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया. वे मिड-मैच टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) डेब्यू करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए. 

भारतीय पारी के अंतिम ओवर की दूसरी आखिरी गेंद पर जेमी ओवरटन की बाउंसर शिवम दुबे के सिर के पीछे लगी. टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और दुबे की मैंडेटरी कन्कशन टेस्टिंग की. दुबे ने बल्लेबाजी तो पूरी की, लेकिन फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे. इसके बाद हर्षित राणा को “कन्कशन सब्स्टीट्यूट” के रूप में मैदान में उतारा गया.

हर्षित राणा का प्रभावशाली प्रदर्शन

बीच मैच में डेब्यू करने का मौका मिला तो हर्षित ने उसे भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके. उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल और जेमी ओवरटन के विकेट लिए. राणा ने मैच के बाद बताया कि कोच गौतम गंभीर ने उन्हें दुबे के चोटिल होने के बाद वह टीम में शामिल हो रहे हैं. यादगार पदार्पण के साथ वह फुल मेंबर टीमों के लिए टी20 इंटरनेशनल में “कन्कशन सब्स्टीट्यूट” के रूप में डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. हर्षित राणा का यह ऐतिहासिक डेब्यू निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार क्षण बन गया.

कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी (सभी फॉर्मेट)

खिलाड़ीप्रारूपप्रतिद्वंद्वीस्थानवर्ष
ब्रायन मुदजिंगनयामाटेस्टश्रीलंकाहरारे2020
नील रॉकवनडेवेस्टइंडीजकिंग्स्टन2022
खाया ज़ोंडोटेस्टबांग्लादेशग्क़ेबर्हा2022
मैट पार्किंसनटेस्टन्यूज़ीलैंडलॉर्ड्स2022
कमरान गुलामवनडेन्यूज़ीलैंडकराची2023
बहिर शाहटेस्टबांग्लादेशमीरपुर2023
हर्षित राणाT20Iइंग्लैंडपुणे2025

गुरु के पैरों पर गिरा किंग! बचपन के कोच को सम्मान देकर छा गए संस्कारी विराट कोहली

भारत की पारी का संक्षिप्त विवरण

भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 15 रनों से हराया.  शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने तेजतर्रार अर्धशतक जड़कर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 166 रन पर ऑलआउट हो गई.  इससे पहले, भारत ने कोलकाता में पहला मैच 7 विकेट से जीता और फिर चेन्नई में दूसरा मैच 2 विकेट से अपने नाम किया. तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने राजकोट में 26 रनों से जीत दर्ज कर वापसी की. हालांकि, इस जीत के साथ भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली है और मुंबई में होने वाले आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर सीरीज 4-1 से जीतने का मौका रहेगा.

तकनीक और क्रिकेट का संगम, सुंदर पिचई और सत्या नडेला बने क्रिकेट टीम के मालिक, इंग्लैंड में खरीदी टीम

शोएब अख्तर को डॉली चायवाला ने बीच मैदान पिलाई चाय, तारीफ में बोले- ‘आप गेंदबाजी नहीं करते, बॉल फेंककर…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >