हैरी ब्रूक की नौटंकी, चिढ़े गिल और पंत, फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

IND vs ENG 2nd Test Harry Brook Drama: एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन का अंत हैरी ब्रूक की ‘नौटंकी’ के साथ हुआ, जिसने शुभमन गिल और ऋषभ पंत को नाराज कर दिया. भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए, लेकिन ब्रूक ने जानबूझकर समय बर्बाद करने की कोशिश की. आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने ऐसी बाउंसर मारी, जिससे भारत को दिन का चौथा विकेट मिलते रह गया.

IND vs ENG 2nd Test Harry Brook Drama: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का अंत एक ड्रामे से भरपूर रहा. गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड पर शिकंजा कस दिया. 25 रन पर ही 3 विकेट गिरने के बाद इंग्लिश पारी किसी तरह संभली. इंग्लैंड ने इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी के आगे पूरी तरह सरेंडर ही कर दिया था, जिसके बाद वे किसी न किसी बहाने बल्लेबाजों को उकसाते नजर आए. हालांकि इसके बाद जब अंग्रेज बल्लेबाजों की बारी आई तो उन्होंने ‘नौटंकी’ करना शुरू कर दिया. मैच के अंतिम क्षणों में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक की धीमी हरकतों ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान ऋषभ पंत को नाराज कर दिया, तो आखिरी ओवर में भारत को एक और विकेट मिलते-मिलते रह गया. 

देरी का वाकया इंग्लैंड की पारी के 19वें ओवर में हुआ, जब रवींद्र जडेजा तेजी से ओवर खत्म करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन हैरी ब्रूक बार-बार कभी हेल्मेट ठीक करने लगते, तो कभी गार्ड लेते हुए समय खींचते रहे. ब्रूक बार-बार अनावश्यक रूप से समय बर्बाद करते नजर आए, जिससे गेंदबाजों की लय और ओवर की गति प्रभावित हुई. उनकी इस चालबाजी को देख ऋषभ पंत ने तुरंत अंपायर से शिकायत की और कहा, “अंपायर, गेंदबाज तैयार है, फिर हर गेंद पर इतना वक्त क्यों लिया जा रहा है?”

शुभमन गिल भी इस हरकत से खफा हो गए और जब खिलाड़ी छोर बदल रहे थे, तो उन्होंने भी अंपायर से ब्रूक की टाइम वेस्टिंग की रणनीति को लेकर बात की. जवाब में अंपायर ने कहा, “मैं बल्लेबाज को धक्का नहीं दे सकता,” साथ ही बताया कि ब्रूक को पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है. सनद रहे कि टीम के समय पर ओवर पूरा न होने पर निगेटिव पॉइंट मिलते हैं, जो अंततः WTC की रैंकिंग पर भी असर डालते हैं. इंग्लैंड इसका खामियाजा भुगत चुका है, वह 2023-25 में सबसे ज्यादा पॉइंट लूज करने वाली टीम बनी थी. 

https://twitter.com/AnkanKar/status/1940825503042273683

हिट विकेट होत-होते बचे ब्रूक

टेस्ट क्रिकेट में सबसे रोमांचक पल दिन का आखिरी ओवर भी माना जा सकता है. अमूमन हर टीम ���स ओवर में बड़ा झटका देने की कोशिश करती है. इंडिया-इंग्लैंड मैच में भी यही हुआ. जब प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर हैरी ब्रूक बाल-बाल हिट विकेट होने से बचे. ब्रूक ने एक गेंद को डिफेंड किया, जो अंदरूनी किनारा लेकर उछली और स्टंप की दिशा में बढ़ गई. उन्होंने उसे टकराने से रोकने की कोशिश की और खुद स्टंप से टकराते-टकराते बच गए. अगर वह गिर जाते तो भारत को दिन के अंतिम क्षणों में एक और विकेट मिल सकता था. हालांकि दिन का खेल एक और ओवर चला और इंग्लैंड ने चौथा विकेट नहीं गंवाया. 

भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने ढाया कहर

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने जोरदार प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 587 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान शुभमन गिल का शानदार दोहरा शतक शामिल रहा. यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने भी उपयोगी अर्धशतक लगाकर स्कोर को मजबूत किया. इसके बाद गेंदबाजी में आकाश दीप ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए और इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया. 

इंग्लिश पारी के शुरुआती ओवरों में आकाश दीप ने बेन डकेट और ओली पोप को लगातार गेंदों पर आउट कर तहलका मचा दिया था. इसके बाद मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया. हालांकि, इसके बाद रूट और ब्रूक ने संयमित बल्लेबाजी कर इंग्लैंड को और नुकसान से बचा लिया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 77 रन बनाए, हैरी ब्रूक 30 और जो रूट 18 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे.

डी गुकेश ने फिर मैग्नस कार्लसन को चौंकाया, रैपिड एंड ब्लिट्ज में ऐसे दी करारी शिकस्त

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, लेकिन इस मामले में हो गई बड़ी टेंशन

इंग्लैंड में इंडियन बैट्समैन, डबल सेंचुरी और गजब संयोग, गिल ने पूरा किया द्रविड़ और गावस्कर का चक्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >