पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्टार खिलाड़ी को लगी चोट

Haris Rauf: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच के दौरान तेज गेंदबाज हारिस राउफ को चोट के कारण बाहर होना पड़ा. उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या हुई जिसके कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा.

Haris Rauf: गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के पहले वनडे के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ को चोट लग गई. राउफ को अपना सातवां ओवर पूरा करने के बाद साइड स्ट्रेन की समस्या हुई, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. वहीं इसी मैच के दौरान न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र भी फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए. रविंद्र को दूसरी पारी में गेंद सीधे चेहरे पर लगी, जिससे उनके चेहरे से खून गिरने लगा. हारिस राउफ पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड का भी हिस्सा हैं और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उसे दूसरा झटका लगा है. इससे पहले सईम अयूब भी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं.

तेज गेंदबाज राउफ को यह चोट पहली पारी के 37वें ओवर में लगी, जब दूसरी गेंद डालने के बाद उन्होंने अपने घुटने को पकड़ लिया और असहज महसूस करने लगे. दर्द के कारण वह आगे गेंदबाजी जारी नहीं रख सके और मैदान से बाहर चले गए. पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान भी वह बल्लेबाजी करने नहीं आए. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनकी चोट और अगले मैच में उनकी उपलब्धता को लेकर सवाल किया गया तो पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है. हालांकि, डॉक्टरों की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, उनकी चोट गंभीर नहीं लग रही है.

वहीं इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ही छाए रहे. उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने वनडे त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 78 रनों से हराया. मैच में ग्लेन फिलिप्स ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वार्मअप करते हुए अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. 50 ओवरों में न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स (106), डेरिल मिचेल (81) और केन विलियम्सन (53) की पारी की बदौलत 6 विकेट खोकर 330 रन बनाए. 

वहीं पाकिस्तान ने 331 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लंबे समय के बाद पाकिस्तान टीम में वापसी कर रहे ओपनर फखन जमान ने धुआंधार पारी खेली. उन्होंने 69 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन बनाए. लेकिन उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका. सलमान अली आगा को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. पाकिस्तान 47.5 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हो गया. न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान मिशेल सेंटनर 41 रन देकर 3 विकेट झटके. उन्होंने अपनी बाएं हाथ की स्पिन से शीर्ष क्रम को ध्वस्त किया. वहीं उनके साथी गेंदबाज ब्रेसवेल ने 2/41 और गेंदबाज मैट हेनरी ने 3/55 के प्रदर्शन से पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया. 

 इस शानदार जीत के साथ कीवी टीम ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया, जहां उनके खाते में दो अंक और +1.560 का नेट रन रेट जुड़ गया. इस ट्राई सीरीज में तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका है. टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 10 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. 

पाकिस्तान में बीच मैदान बहा खून, न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को चेहरे पर लगी गंभीर चोट

जब ऋषभ और धवन को तैयार करने वाला कोच घर से बेदखल हुआ, तब आशीष नेहरा ने दिया अनोखा तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >