विश्व कप से बाहर होने पर हार्दिक हुए मायूस, बोले- यकीन करना मुश्किल

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल होकर भारतीय टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह दी गई है. टीम से बाहर होने की वजह से हार्दिक काफी नाराज चल रहे हैं.

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विश्व कप 2023 से बाहर हो गए हैं.

उनकी जगह टीम में बतौर रिप्लेसमेंट तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह दी गई है.

हार्दिक पंड्या भी टीम इंडिया से बाहर होने के बाद निराश नजर आए. उन्होंने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की.

हार्दिक ने X पर लिखा- इस फैक्ट को डाइजेस्ट करना मुश्किल है कि मैं विश्व कप के शेष मैच नहीं खेल पाऊंगा.

मैं पूरी स्प्रिंट के साथ रहूंगा, हर गेंद पर टीम को चियर्स करूंगा. आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद.

स्टार ऑलराउंडर ने आगे लिखा कि यह टीम स्पेशल है और मुझे यकीन है कि हम सभी को गौरवान्वित करेंगे.

पुणे में 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय पंड्या के बाएं टखने में चोट लग गई थी.

इसके बाद उनकी जगह विराट कोहली ने 3 गेंदे फेंकी थीं. पहले उम्मीद थी कि हार्दिक लीग मैच के अंत तक वापस आ जाएंगे, लेकिन अव वह पूरे वर्ल्ड कप से दुर्भाग्यशाली तरीके से बाहर हो गए हैं.

हार्दिक पंड्या ने इस विश्व कप में गेंदबाजी में कुल 5 विकेट लिए. वहीं उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज एक मैच में बल्लेबाजी का मौका मिला, जहां उन्होंने नाबाद 11 रन बनाए थे.

हार्दिक की जगह टीम में शामिल किए गए प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए 17 वनडे खेले हैं. इन वनडे मैचों में उन्होंने 29 विकेट लिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >