टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या; विराट कोहली की फिटनेस पर भी सस्पेंस बरकरार

भारत को इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि विराट कोहली की उपलब्धता भी उनकी फिटनेस टेस्ट रिपोर्ट पर निर्भर करेगी.

Hardik Pandya Ruled out of England Series: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पांड्या पूरी इंग्लैंड सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होगी. दौरे पर दोनों टीमों के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी. वनडे सीरीज जुलाई के अंत तक चलेगी.

विराट कोहली की फिटनेस पर भी सस्पेंस बरकरार

दूसरी ओर, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. कोहली आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे. इसी वजह से वह फिलहाल मैदान से दूर हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड सीरीज से पहले 26 जून को उनका फिटनेस टेस्ट होना है, जिसके बाद ही उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

आईपीएल में भी चोट से जूझते रहे हार्दिक

हार्दिक पांड्या को पैर में खिंचाव (लेग स्ट्रेन) की समस्या हुई है. इससे पहले आईपीएल 2026 के दौरान वह पीठ में ऐंठन (बैक स्पाज्म) के कारण मुंबई इंडियंस के 14 में से चार मुकाबले नहीं खेल पाए थे. उनका प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. मुंबई इंडियंस अंक तालिका में निचले आधे हिस्से में रही, जबकि हार्दिक ने 10 पारियों में 206 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 22.88 और स्ट्राइक रेट 138.25 रहा. गेंदबाजी में भी वह केवल चार विकेट ही हासिल कर सके.

अफगानिस्तान सीरीज से भी हुए बाहर

हार्दिक मौजूदा अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं. सूत्रों के अनुसार, अफगानिस्तान सीरीज से पहले उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) द्वारा फिट घोषित कर दिया गया था और उन्होंने रवाना होने से दो दिन पहले अपनी फिटनेस रिपोर्ट भी बीसीसीआई को सौंप दी थी. हालांकि, अंतिम ट्रेनिंग सत्र के बाद उनकी फिटनेस को लेकर फिर से समस्या सामने आई.

वनडे टीम का ऐलान जल्द

बीसीसीआई इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम की घोषणा कर चुका है, जबकि वनडे टीम का ऐलान जल्द किया जा सकता है. अब सभी की नजरें विराट कोहली की फिटनेस रिपोर्ट और वनडे टीम चयन पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: ‘खाली बर्तन ही तो आवाज करते हैं…’ श्रीसंत की चुनौती के बाद हरभजन सिंह का करारा पलटवार; VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >