Hardik Pandya: आलराउंडर नंबर 1 हार्दिक, आईसीसी की ताजा रैंकिंग में फिर छाए पांड्या

Hardik Pandya: आईसीसी की ताजा रैंकिंग (ICC Ranking) में भारत के नंबर वन ऑलराउंडर अब दुनिया के नंबर ऑलराउंडर बन गए हैं. द. अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन की वजह से उन्हें उनका ताज फिर वापस मिल गया है.

Hardik Pandya: भारत के हार्दिक पांड्या आईसीसी की आलराउंडर ताजा रैंकिंग में फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं.  हार्दिक 244 रेटिंग के साथ दो पायदान चढ़कर पहले स्थान पर पहुंचे हैं. पहले स्थान पर काबिज इंग्लैंड के कप्तान लियम लिविंगस्टोन वेस्टइंडीज के खिलाफ ज्यादा नहीं चल सके और फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए. हार्दिक ने बांग्लादेश और द. अफ्रीका के खिलाफ 7 मैच में 177 रन बनाने के साथ न्यूनतम इकॉनमी के साथ 2 विकेट भी लिए. 

आईसीसी की रैंकिंग में टॉप 10 आलराउंडर्स की सूची में हार्दिक एक मात्र भारतीय हैं. उनके बाद 13 वें स्थान पर अक्षर पटेल हैं. दूसरे स्थान पर नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरे हैं. तीसरे स्थान पर लियम लिविंगस्टोन हैं. ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस अपने चौथे स्थान पर काबिज हैं. वानिंदु हसरंगा एक स्थान चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच चुके हैं. 

टॉप10 ऑलराउंडर्स

खिलाड़ीरेटिंगदेश
हार्दिक पांड्या244भारत
दीपेंद्र सिंह ऐरे231नेपाल
लियम लिविंगस्टोन230इंग्लैंड
मार्कस स्टोइनिस209ऑस्ट्रेलिया
वानिंदु हसरंगा209श्रीलंका
मोहम्मद नबी205अफगानिस्तान
सिकंदर रजा186जिम्बाब्वे
रोमारियो शेफर्ड175वेस्टइंडीज
एडेन मार्करम168द. अफ्रीका
गेरार्ड इरास्मस164नामीबिया

हार्दिक ने अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पिछले साल पाई थी जब वे 266 रेटिंग के साथ शीर्ष पर पहुंचे थे. 

हार्दिक का टी20 कैरियर

हार्दिक ने भारतीय टीम के लिए अब तक 109 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं. हार्दिक ने अपने सर्वोच्च स्कोर 71 रन के साथ अब तक 1700 रन बनाए हैं. हार्दिक ने 89 विकेट भी लिए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 रन देकर 4 विकेट हार्दिक का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर रहा है. हार्दिक का कैरियर रोलर कोस्टर की तरह रहा है. एक समय पर टीम के कप्तान रहे हार्दिक ने टीम के निचले पायदान पर अपनी क्षमता बेहद नाजुक मौके पर भी दिखाई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >