Champions Trophy: 56 के औसत वाले इस खिलाड़ी की टीम में अनदेखी से नाराज हुए हरभजन सिंह, बोले- जगह बनानी पड़ती है

Champions Trophy: भारतीय टीम के स्क्वॉड की घोषणा की गई तो उसमें संजू सैमसन को जगह नहीं मिली. इसके बाद तमाम बयानबाजियां हुईं. अब हरभजन सिंह 56 के बैटिंग एवरेज वाले केरल के इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज की अनदेखी से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि जगह बनानी पड़ती है.

Champions Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा 18 जनवरी को की गई. 15 सदस्यीय टीम में कई खिलाड़ियों को मौका मिला, शमी और कुलदीप की वापसी हुई. लेकिन करुण नायर और संजू सैमसन को इससे बाहर रखा गया. भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा इतनी ज्यादा है कि एक या दो योग्य खिलाड़ी अक्सर टीम से बाहर हो जाते हैं, चाहे कोई भी सीरीज हो या टूर्नामेंट. भारतीय बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड वनडे के लिए टीम की घोषणा की, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली, जबकि 50 ओवर के प्रारूप में उनका औसत शानदार रहा है. भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह सैमसन को टीम में जगह नहीं मिलने से नाराज दिखे. उनका मानना है कि केरल के इस क्रिकेटर के लिए जगह बनाई जा सकती थी.

हरभजन ने स्विच से बातचीत में कहा, “सच में, मुझे उनके लिए बुरा लगता है. वह रन बनाते हैं, लेकिन उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाता है. मुझे पता है कि आप केवल 15 खिलाड़ियों का चयन कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उनकी बल्लेबाजी इस प्रारूप के अनुकूल है. उनका औसत 55-56 है, लेकिन वह दूसरे विकेटकीपर के तौर पर भी टीम में नहीं हैं. जब हम उन्हें चुनने की बात करते हैं, तो लोग पूछते हैं कि किसकी जगह? जगह बनाई जा सकती है.”

युजवेंद्र चहल और यशस्वी को लेकर भी निराश हैं हरभजन

सैमसन अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिनकी अनुपस्थिति से हरभजन निराश हैं. पूर्व भारतीय स्पिनर ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में नहीं चुने जाने पर भी सवाल उठाए, जो इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. युजवेंद्र चहल पिछले मैच तक टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, जिसे अर्शदीप ने दो विकेट लेकर तोड़ दिया. 

हरभजन ने कहा, “संजू टीम में नहीं है. युजवेंद्र चहल भी टीम में नहीं है. आपने चार स्पिनर चुने हैं, उनमें से दो बाएं हाथ के हैं. आप विविधता के लिए एक लेग स्पिनर भी शामिल कर सकते थे. चहल एक शानदार गेंदबाज हैं. मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या गलत किया कि वह इस टीम में फिट नहीं बैठते.”

यशस्वी को शायद ही खेलने का मौका मिले

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना गया है. लेकिन हरभजन को नहीं लगता कि उन्हें पारी की शुरुआत करने या नंबर 3 या नंबर 4 पर खेलने का मौका मिलेगा. हरभजन ने कहा, “मुझे लगा कि यशस्वी ओपनिंग करेंगे, लेकिन अब मुझे ऐसा नहीं लगता. शुभमन गिल उप-कप्तान हैं, इसलिए वह खेलेंगे और यशस्वी तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं करेंगे, क्योंकि विराट कोहली और श्रेयस अय्यर उन स्थानों पर होंगे.”

चेन्नई मैदान पर टीम इंडिया के टी20 रिकॉर्ड्स, दूसरे मैच में कैसी रहेगी पिच और मौसम, जानें पूरी डिटेल

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का शेड्यूल

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होगी. जबकि भारत ग्रुप ए में अपने पहले मैच की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को करेगा. दूसरा हाई प्रोफाइल मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को होगा और वहीं तीसरा मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ होगा. भारत अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेल रहा है. सभी मैच दोपहर के बाद 2.30 बजे से शुरू होंगे. 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा.

IND vs ENG दूसरा टी20 मैच आज, जानें कब शुरू होगा मैच और कहां देख सकते हैं लाइव

इस खिलाड़ी की खुली किस्मत, चोटिल अभिषेक की जगह टीम में मिल सकता है मौका, जानें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >