15 छक्के, 164 रन… रवांडा के हमजा खान ने काटा गदर, T20I में रचा इतिहास

रवांडा के बल्लेबाज हमजा खान ने पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया. उन्होंने आइवरी कोस्ट के खिलाफ सिर्फ 65 गेंदों में नाबाद 164 रन ठोककर टी20I इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली.

Hamza Khan: हमजा खान ने पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. रवांडा के इस बल्लेबाज ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका सब-रीजनल क्वालिफायर में आइवरी कोस्ट के खिलाफ नाबाद 164 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टी20I इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना दिया.

गाबोरोन में रविवार को खेले गए मुकाबले में हमजा ने सिर्फ चौकों-छक्कों की बरसात ही नहीं की, बल्कि विरोधी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए रवांडा को 20 ओवर में 288/2 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. यह पुरुष टी20 इंटरनेशनल इतिहास का सातवां सबसे बड़ा टीम स्कोर भी बन गया.

हजरतुल्लाह जजई का रिकॉर्ड तोड़ा

अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड सिर्फ आरोन फिंच के नाम है, जिन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन बनाए थे. हमजा खान ने हजरतुल्लाह जजई का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 162 रन बनाए थे. इस मुकाबले में हमजा खान ने 65 गेंदों में नाबाद 164 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 15 छक्के लगाए. इसके साथ ही वो टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

T20I में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजी

बल्लेबाजरनविरोधी टीमसाल
Aaron Finch (ऑस्ट्रेलिया)172जिम्बाब्वे2018
Hamza Khan (रवांडा)164*आइवरी कोस्ट2026
Hazratullah Zazai (अफगानिस्तान)162*आयरलैंड2019
Mohammad Ihsan (स्पेन)160क्रोएशिया2025
Aaron Finch (ऑस्ट्रेलिया)156इंग्लैंड2013

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले चौथे बल्लेबाज

हमजा द्वारा लगाए गए 15 छक्के पुरुष टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में संयुक्त रूप से चौथे सबसे ज्यादा छक्के भी हैं. हमजा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इससे पहले उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में कैमरून के खिलाफ नाबाद 60 रन की पारी खेली थी और रवांडा को जीत दिलाई थी.

T20I में रवांडा ने दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी जीत

288 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में आइवरी कोस्ट की टीम सिर्फ 17 रन पर ढेर हो गई. यह पुरुष टी20 इंटरनेशनल इतिहास का संयुक्त रूप से पांचवां सबसे कम स्कोर है. वहीं रवांडा ने 271 रन से मुकाबला जीतकर पुरुष टी20I इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा देवदत्त पडिक्कल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले युवा खिलाड़ी बने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े समसामयिक विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >