India vs England T20: भारत और इंग्लैंड की T20 सीरीज नहीं रुकी तो खुद को लगा लूंगा आग, युवक ने पुलिस को दी धमकी

India vs England T20 : तीसरे मैच से पहले दर्शकों को लेकर BCCI ने बड़ा फैसला लिया है. पांच मैचों की मौजूदा टी20 सीरीज के अंतिम तीन मुकाबले बिना दर्शकों के खेले जाएंगे.

India vs England T20 : अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीसरी मुकाबला खेला जाना है. वहीं तीसरे मुकाबले के पहले अहमदाबाद पुलिस को किसी व्यक्ति ने फोन करके धमकी दी है. व्यक्ति ने फोन करके पुलिस से कहा है कि अगर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच खोले जा रहे T-20 सीरीज को रद्द नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगा. धमकी भरे कॉल के बाद अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

शख्स ने दी पुलिस को धमकी 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक और फोन करने वाले की पहचान पंकज पटेल के रूप में की गई है, जिसने 12 मार्च को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक केवी पटेल को धमकी दी थी. बता दें कि शख्स और पुलिस की कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है. रिकॉर्डिंग से पता चला कि पंकज ने पुलिस निरीक्षक से पूछा था कि क्या मैच के दौरान कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है? आगे, बातचीत में व्यक्ति ने मांग की कि चल रहे मैचों को रद्द कर दिया जाए नहीं तो वह खुद को आग लगा लेगा.

Also Read: India vs England T20 : तीसरे T20 से पहले दर्शकों के लिए आई ये बड़ी खबर, लिया गया बड़ा फैसला
बिना दर्शकों के खेला जायेगा बाकी बचे मैच 

बता दें कि तीसरे मैच से पहले दर्शकों को लेकर BCCI ने बड़ा फैसला लिया है. पांच मैचों की मौजूदा टी20 सीरीज के अंतिम तीन मुकाबले बिना दर्शकों के खेले जाएंगे. गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने अगले तीनों मैच के दौरान दर्शकों की इंट्री पर रोक लगा दी है और टिकटों का पैसा लौटाने का निर्णय लिया है. मामलू हो कि अहमदाबाद नगर निगम द्वारा कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए शहर के आठ वार्डों में 10 बजे के बाद दुकानों, मॉल, रेस्तरां और सैलून को बंद करने के आदेश दिया है. भारत और इंग्लैंड की T20 सीरीज होने पर युवक ने पुलिस को दी धमकी तथा तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >