डीएसपी सिराज को Google का सैल्यूट, ओवल टेस्ट के बाद Believe पर छाए ‘मियां भाई’

Google Salutes Mohammad Siraj after Oval Heroics: ओवल टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने आखिरी दिन पांच विकेट लेकर भारत को छह रन से जीत दिलाई और सीरीज 2-2 से बराबर कराई. पूरे मैच में उन्होंने 46.3 ओवर में 9 विकेट झटके, जिसमें जीत का जुनून और ‘बिलीव’ की ताकत झलकी. सिराज के इसी विश्वास को Google ने भी खास अंदाज में सलाम किया.

Google Salutes Mohammad Siraj after Oval Heroics: मोहम्मद सिराज ने सोमवार को ओवल में तहलका मचा दिया. उन्होंने मैच के आखिरी दिन उन्होंने मैच विनिंग परफॉर्मेंस दिया. पांच विकेट हॉल लेकर उन्होंने न सिर्फ भारत को छह रन की रोमांचक जीत दिलाई बल्कि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी भी 2-2 से बराबर करावाई. पूरे मैच में सिराज ने कुल 46.3 ओवर गेंदबाजी की. पहली पारी में 16.2 ओवर लेकर उन्होंने 4 विकेट लिए, तो दूसरी पारी में 30.1 ओवर में 6 मेडेन के साथ 5 विकेट लिए. उनके इस एफर्ट के पीछे मेहनत, जीत का जुनून के अलावा एक और चीज थी- बिलीव. सिराज के बिलीव को गूगल ने भी सलाम किया है. 

सिराज के ओवल में धाकड़ शानदार प्रदर्शन के बाद गूगल इंडिया ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया, जो उनके मशहूर बयान “मैं तो सिर्फ जस्सी भाई पर भरोसा करता हूं” (जो उन्होंने 2024 T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जसप्रीत बुमराह के लिए कहा था) से प्रेरित था. गूगल ने इस वाक्य को मजेदार ट्विस्ट देकर सिराज को समर्पित कर दिया. एक्स/ट्विटर पर Google India ने “Congratulations Team India” लिखते हुए एक तस्वीर साझा की, जिसमें “I only believe in S” सर्च करने पर “सिराज” सबसे ऊपर दिख रहा था.

इससे पहले Google India ने यह भी ट्वीट किया था कि सिराज ने Google से “Believe” शब्द की फोटो डाउनलोड की और लिखा, “There are Google Searches and then there’s this.” मैच के बाद सिराज ने कहा, “मेरे फोन का वॉलपेपर ‘Belief’ है. मैं हमेशा खुद पर भरोसा करता हूं. मेरा ध्यान सिर्फ सही जगह गेंदबाजी करने पर था. चौके लगने की चिंता नहीं थी, बस योजना पर टिके रहना और विकेट लेना था.” 

आखिरी दिन इंग्लैंड जीत का प्रबल दावेदार था, उसे सिर्फ 35 रन और लेकिन भारत को चार विकेट की जरूरत थी. भारत के गेंदबाजों ने सुबह के सत्र में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को मात दे दी. सिराज ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया, पहले जेमी स्मिथ को अल्ट्रा-एज से पुष्टि होने के बाद कैच आउट कराया, फिर तेज अंदर आती गेंद पर जेमी ओवरटन को एलबीडब्ल्यू किया, जिसे इंग्लैंड की समीक्षा के बाद भी बदला नहीं गया. प्रसिद्ध कृष्णा ने भी इंग्लैंड के पतन में योगदान दिया, जिन्होंने जोश टंग को 141 किमी/घंटा की सटीक यॉर्कर से बोल्ड किया, जिससे इंग्लैंड का स्कोर 347/6 से 354/9 हो गया और अंत में सिराज ने गट एटकिंसन को बोल्ड कर भारत को जीत दिला दी. 

यह मैच मोहम्मद सिराज के लिए कई मायनों में रिडेम्प्शन का पल था. उन्होंने न केवल हैरी ब्रूक का छोड़ा हुआ कैच (जिसके बाद ब्रूक ने 92 रन बनाए) का मुआवजा चुकाया, बल्कि मैनचेस्टर टेस्ट में हुई निराशा से भी उबरे, जहां वे आखिरी विकेट के रूप में शोएब बशीर की गेंद पर बोल्ड हुए थे. सिराज ने कहा, “सच कहूं तो मुझे नहीं लगा था कि कैच लेने के बाद मेरा पैर बाउंड्री कुशन पर पड़ा था. वह मैच बदलने वाला पल था. उसके बाद हैरी ब्रूक T20 मोड में चला गया और हम उस समय पिछड़ गए थे. ऊपर वाले का शुक्र है.” उन्होंने जोड़ा, “मुझे हमेशा भरोसा रहता है कि मैं किसी भी स्थिति में टीम के लिए प्रदर्शन कर सकता हूं.”

ये भी पढ़ें:-

बैजबॉल! छोटी टीमों के सामने शेर, तो इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के आगे भीगी बिल्ली, आंकड़े देखकर आप भी यही कहेंगे

‘जब उसने अंंतिम विकेट लिया…’ हार के बाद बिखरे मैकुलम, लेकिन सिराज के लिए कह गए ये बड़ी बात

‘सब सिखाना पड़ता है, बॉलिंग छोड़कर’, डिमांड पर फंसे सिराज, तो सरदार जी ने कर दिया ट्रोल, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >