मैक्सवेल की पत्नी हैं भारतीय, दोहरे शतक पर ऐसे लुटाया प्यार

अफगानिस्तान के 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैक्सवेल (128 गेंद में 201 रन, 21 चौके, 10 छक्के) ने दोहरा शतक जड़ा जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर सात विकेट गंवाने के बावजूद 46.5 ओवर में सात विकेट पर 293 रन बनाकर जीत दर्ज की.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को ग्लेन मैक्सवेल का तूफान आया था. पैर में जकड़न के बावजूद मैक्सवेल ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और कप्तान पैट कमिंस के साथ रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी निभाकर ऑस्ट्रेलिया को न केवल जीत दिलाया, बल्कि शान से सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.

अफगानिस्तान के 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैक्सवेल (128 गेंद में 201 रन, 21 चौके, 10 छक्के) ने दोहरा शतक जड़ा जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर सात विकेट गंवाने के बावजूद 46.5 ओवर में सात विकेट पर 293 रन बनाकर जीत दर्ज की.

मैक्सवेल ने कमिंस (68 गेंद में नाबाद 12) के साथ आठवें विकेट के लिए 202 रन की अटूट साझेदारी की जो एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में अंतिम तीन विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है. इस साझेदारी में मैक्सवेल के दबदबे का अंदाजा इससे लगता है कि उनका योगदान इसमें 179 रन का रहा.

दर्द से कराहते हुए मैक्सवेल ने क्रीज पर जमे रहकर जिस तरह का गेम दिखाया, पूरी दुनिया उनकी तारीफ करते थक नहीं रही है. अगर ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया, तो इसमें एक मात्र मैक्सवेल की शानदार पारी की भूमिका रही.

मैक्सवेल का भारत से खास लगाव है. वो आईपीएल में खेलते हैं और विराट कोहली के अच्छे मित्र हैं. इसके साथ ही मैक्सवेल का एक और खास कनेक्शन भारत के साथ है. उनकी पत्नी विनी रमन भारत की रहने वाली हैं. विनी और मैक्सवेल ने मार्च 2022 में शादी की थी. पहली बार दोनों ने 18 मार्च 2022 को ईसाई रीति-रिवाज के साथ शादी की थी. फिर 27 मार्च को दोनों ने तमिल रिती-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे.

मैक्सवेल और विनी हाल ही में माता-पिता बने हैं. मैक्सवेल ने अपने बच्चे का नाम लोगन मेवरिक रखा है.

मैक्सवेल ने जैसे ही दोहरा शतक लगाया, वैसे ही उनकी पत्नी विनी रमन ने प्यार लुटाया. विनी ने इंस्टा स्टोरी में दोहरे शतक का फोटो और वीडियो शेयर किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >