Glenn Maxwell: मुझे रिटेन क्यों नहीं किया? मैक्सवेल के सवाल पर आरसीबी ने दिया जवाब

IPL 2025: दीपावली की रात आईपीएल में फ्रेंचाइजियों द्वारा रिटेंशन सूची जारी कर दी गई. कई बड़े स्टार्स को टीमों ने रीलीज कर दिया, इसी में एक नाम ग्लेन मैक्सवेल का भी है. लेकिन मैक्सवेल ने खुद को रिलीज किए जाने को लेकर अपनी फ्रेंचाइजी से ही पूछ लिया, कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. ईएसपीएनक्रिकइंफो के शो में इस बात को लेकर उन्होंने इस बारे में बात की.

IPL Mega Auction: आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजियों ने अपनी पसंद के खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया. क्रिकेट के कई नामी सितारे अपनी टीम से रिलीज भी कर दिए. बंगलुरु, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता ने तो अपने कप्तान को ही रिलीज कर दिया. लेकिन बंगलुरु ने अपने स्टार बैटर ग्लेन मैक्सवेल को भी रिलीज कर दिया. मैक्सवेल को रिटेन नहीं किए जाने पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने इस महीने होने वाली आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले आरसीबी ने उनसे संपर्क किया. ग्लेन ने उन्हें रिटेन नहीं करने के पीछे के कारणों को समझाने के लिए आरसीबी के  प्रयासों की सराहना की है.

आरसीबी ने केवल तीन भारतीय खिलाड़ियों विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को रिटेन किया है. मैक्सवेल 2021 में आरसीबी में शामिल हुए और पिछले चार सीजन से मिडिल ऑर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मैक्सवेल की धुआंधार पारियों की वजह से बेंगलुरु तीन प्ले-ऑफ में जगह बनाने में सफल रही. मैक्सवेल ने अपने रिटेन न किए जाने को लेकर ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के ‘अराउंड द विकेट’ शो में कहा कि मुझे मो बोबट और एंडी फ्लावर का फोन आया. मैं जूम कॉल किया गया. उन्होंने रिटेन नहीं किए जाने के फैसले के बारे में बताया. यह बहुत खूबसूरत तरीके से किया गया. हमने लगभग आधे घंटे तक खेल के बारे में बात की. उनकी रणनीति के बारे में बात की. और वे आगे क्या करने के बारे में सोच रहे हैं. 

 मैक्सवेल ने कहा कि मैं पूरी तरह से समझता हूं कि वे किस तरफ बढ़ रहे हैं. उन्हें टीम की कोर को बनाने के लिए तीन भारतीयों की जरूरत है और उम्मीद है कि उनके विदेशी खिलाड़ी उन स्थानीय खिलाड़ियों का पूरक बन सकते हैं. मैं इससे खुश था. अगर हर टीम ऐसा करती है तो मुझे लगता है कि शायद रिश्ते और भी सहज हो जाएंगे.

RTM का कर सकते हैं उपयोग

मैक्सवेल 52 मैच में 1266 रन के साथ आरसीबी के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. आरसीबी ने अपने पर्स में 83 करोड़ बचाए हैं. आईपीएल की मेगा नीलामी इसी महीने के अंतिम में साऊदी अरब के रियाद में होने वाली है. इस नीलामी में टीम के पास राइट टू मैच का भी विकल्प है, जिसमें फ्रेंचाइजी अपनी पसंद के खिलाड़ियों को चुन सकती हैं. मैक्सवेल एक ऑलराउंडर के रूप में टीम के लिए बहुत उपयोगी होंगे और हो सकता है, टीम उन्हें आरटीएम कार्ड का उपयोग कर अपने साथ जोड़ सकती है. 

यह भी पढ़ें: Rishabh Pant: ऋषभ पंत की टीशर्ट नहीं है मामूली, कीमत जान कर रह जाएगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >