World Cup 2023: गौतम गंभीर ने फिर विराट कोहली पर साधा निशाना, कहा- आपका लक्ष्य 100 बनाना है या मैच जीतना

कमेंट्री करते हुए जहां गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर निशाना साधा, वहीं दूसरी ओर उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, कप्तान रोहित शर्मा आक्रामक इरादे से खेल रहे हैं. यदि वह अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों के लिए खेलते तो 40-45 शतक बना सकते थे.

1 / 1
World Cup 2023: गौतम गंभीर ने फिर विराट कोहली पर साधा निशाना, कहा- आपका लक्ष्य 100 बनाना है या मैच जीतना
फुल स्क्रीन में देखें

World Cup 2023: गौतम गंभीर ने फिर विराट कोहली पर साधा निशाना, कहा- आपका लक्ष्य 100 बनाना है या मैच जीतना

World Cup 2023: गौतम गंभीर ने फिर विराट कोहली पर साधा निशाना, कहा- आपका लक्ष्य 100 बनाना है या मैच जीतना

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एक बार फिर विराट कोहली पर निशाना साधा है. गंभीर ने कमेंट्री के दौरान भारतीय टीम के प्रदर्शन पर चर्चा करते हुए वैसे बल्लेबाजों पर निशाना साधा, जो अपने शतक के लिए खेलते हैं. गंभीर की टिप्पणी को विराट कोहली से जोड़कर देखा जा रहा है.

क्या बोले गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम इंग्लैंड मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा, ये देखना है कि आपका लक्ष्य 100 बनाना है या मैच जीतना है. अगर 100 बनाना है, तो 100 के लिए खेलिए. गंभीर के इस बयान को विराट कोहली से जोड़कर देखा जा रहा है. क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने 104 गेंदों में 8 चौकों और दो छक्कों की मदद से 95 रनों की पारी खेली थी.

जब कोहली शतक के करीब थे, तो उन्होंने एक समय दो गेंद पर कोई रन नहीं बनाया. उस समय भारत को जीत के लिए 7 रनों कह जरूरत थी. फिर कोहली हेनरी की गेंद पर 95 रन बनाकर आउट हो गए थे. उस मुकाबले को रविंद्र जडेजा ने चौका जड़कर जीताया था. कोहली के आउट होने के बाद भारत पर हार का खतरा मंडराने लगा था. कोहली की उस पारी पर काफी चर्चा हुई थी. कोहली के आलोचक इस बात से नाराज भी थे.

गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की

कमेंट्री करते हुए जहां गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर निशाना साधा, वहीं दूसरी ओर उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, कप्तान रोहित शर्मा आक्रामक इरादे से खेल रहे हैं. यदि वह अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों के लिए खेलते तो 40-45 शतक बना सकते थे. गंभीर ने आगे कहा, रोहित आगे से नेतृत्व कर रहे हैं, वह शुरू से ही आक्रामक होकर वर्ल्डकप जीतना चाहते हैं. गंभीर ने कहा, रोहित शर्मा शतकों के प्रति जुनूनी नहीं हैं. वह निस्वार्थ हैं.

लीडर वही अच्छा, जो पहले खुद करके दिखाए : गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने कहा, रोहित शर्मा जो कर रहे हैं वह भारतीय क्रिकेट में एक क्रांति है जो कोई पीआर या मार्केट एजेंसी नहीं कर सकती. रोहित आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं. वह विश्व कप के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, लीडर वही अच्छा होता है, जो अपनी टीम से कराना चाहता है, वो पहले खुद करके दिखाता है. अगर अपनी टीम से पॉजिटिव बल्लेबाजी की अपेक्षा रखते हैं, तो पहले आपको करके दिखानी पड़ती है. आपको फ्रंट में आकर ऐसा करके दिखाना पड़ता है. रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में ऐसा करके दिखाया है. शायद आंकड़े वैसे नहीं हैं. रनों के मामले में भले ही रोहित शर्मा 10वें नंबर पर हों या पांचवें नंबर पर हों, लेकिन जब आप 19 नवंबर को ट्रॉफी उठाएंगे, तो ये मैटर नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >