RCB के स्टार बॉलर यश दयाल पर दर्ज हुई FIR, युवती ने लगाया था यौन शोषण का आरोप

FIR lodged on Yash Dayal: आईपीएल 2025 में RCB की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले यश दयाल पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है. उनके खिलाफ एक महिला की शिकायत पर BNS की धारा 69 के तहत इंदिरापुरम थाने में FIR दर्ज की गई है. यह शिकायत 30 जून को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के जरिए की गई थी, जिसके बाद प्राथमिक जांच में मामला दर्ज हुआ.

FIR on Yash Dayal: यश दयाल ने हाल ही में आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए फ्रेंचाइजी की पहली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन इसके बाद उनकी जिंदगी में भूचाल आ गया. पिछले दिनों उनके खिलाफ एक महिला ने उनके यौन शोषण के एक गंभीर मामले का आरोप लगाया था और पुलिस से रिपोर्ट की थी. अब इस मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. यश पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है. यह रिपोर्ट इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दर्ज की गई है. इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के माध्यम से 30 जून को की गई थी, जिसके बाद प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.

क्या हैं यश दयाल पर लगे आरोप?

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि वह पिछले पांच वर्षों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी और इस दौरान यश ने शादी का झूठा वादा कर उनका शारीरिक शोषण किया. महिला का दावा है कि यश ने उन्हें अपने परिवार से मिलवाया और उन्हें ऐसा महसूस कराया जैसे वे पति-पत्नी हों, जिससे उनका भरोसा और गहरा हो गया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि यश ने महिला से पैसे भी लिए और पहले भी अन्य महिलाओं के साथ इसी तरह का व्यवहार किया है. महिला ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने यश क�� उनकी धोखेबाजी और अन्य महिलाओं से रिश्तों को लेकर सवाल किया, तो उन्हें शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा.

धारा 69 क्या कहती है?

भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 उस अपराध को संबोधित करती है, जिसमें किसी महिला से झूठे वादे या धोखे के आधार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं, जबकि उस वादे को निभाने का कोई इरादा नहीं होता.

महिला ने क्या कहा?

द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने कहा, “उन्होंने बार-बार मुझसे शादी का झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाए और अपने परिवार से भी मिलवाया. उनके परिवार ने भी मुझे बहू मानने का आश्वासन दिया. मैंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से यह रिश्ता निभाया.” उन्होंने आगे कहा, “मैं मानसिक पीड़ा के कारण कई बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी हूं. यश और उनका परिवार लगातार मुझे झूठे दिलासे देते रहे. उनका अन्य महिलाओं से संबंध मेरे लिए मानसिक आघात का कारण बना और मुझे पूरी तरह तोड़ दिया.”

कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में 30 जून को रिपोर्ट दर्ज की थी. युवती का बयान लेने के बाद पुलिस ने यश दयाल को अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन का समय दिया था. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में दयाल की ओर से कोई सफाई नहीं दी गई, जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज की और बताया कि मामले की जांच जारी है. जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने महिला की गवाही और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कानूनी प्रक्रिया जारी है और यश दयाल की गिरफ्तारी आगे की जांच और सबूतों की पुष्टि पर निर्भर करेगी.

डबल सेंचुरी और आकाश दीप के 10 विकेट नहीं, शुभमन गिल ने बताया दूसरे टेस्ट में क्या था सबसे स्पेशल मोमेंट

‘यह एक ब्लॉकबस्टर होगा’, ब्रेंडन मैकुलम ने रखी डिमांड, तीसरे टेस्ट में ऐसी पिच चाहता है इंग्लैंड

भारत का सीरीज पर कब्जा, पर आखिरी वनडे में इंग्लैंड ने मारी बाजी, वैभव सूर्यवंशी ने सीरीज में मचाई खलबली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >