T20 वर्ल्ड कप फाइनल : बुम.. बुम.. बुमराह चिल्लाने लगी महिला, ट्रेन में दिखा गजब का जोश

T20 World Cup Final : T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. मेजबान टीम एक बार फिर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार है. इस मैच को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं. नीचे देखें मैच के पहले एक फैन का रिएक्शन.

T20 World Cup Final : इंडियन रेलवे क्रिकेट फैंस के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से अहमदाबाद के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चला रहा है. इस ट्रेन में कई क्रिकेट के फैंस नजर आए. एक फैन से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बात की. इसका वीडियो एक्स पर जारी किया गया है. महिला फैंस कहती दिख रही है कि मैंने दो हफ्ते पहले ही टिकट बुक कर लिए थे. मुझे पूरा भरोसा था कि इंडिया फाइनल में जाएगा. इसलिए, जैसे ही फाइनल टिकट आए, मैंने बुक कर लिया. देखें महिला फैन ने क्या कहा.

वीडियो में महिला फैन कहती नजर आ रही है कि मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं. हम बुमराह को सपार्ट कर रहे हैं. उम्मीद है कि वो मैच में अपना जलवा दिखाएंगे. वह जोर से चिल्लाती है–बुम.. बुम..बुमराह…भारत ही मैच में जीतेगा. मुझे पूरा  कॉन्फिडेंस है. उसके साथ दो और महिलाएं वीडियो में नजर आ रही हैं. वे कहते हैं कि हम मुंबई से हैं. भारत की जीत होनी ही है.

यह भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज, फ्लाइट टिकट महंगे; फैंस के लिए स्पेशल ट्रेन

फाइनल के लिए 3,000 पुलिसकर्मी और ‘एंटी-ड्रोन’ सिस्टम तैनात

पुलिस के अनुसार रविवार को अहमदाबाद में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान सुरक्षा के लिए 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, करीब 1,000 होमगार्ड और तीन ‘एंटी-ड्रोन’ सिस्टम तैनात की जाएगी. अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप फाइनल होने वाला है. इसके लिए पुलिस ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >