‘बड़ा अजीब लगता है…’, IND vs ENG ट्रॉफी का नाम देखकर हैरत में हैं जेम्स एंडरसन

James Anderson on IND vs ENG Anderson Tendulkar Trophy: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी का नाम अब एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी रखा गया है. पहले यह ट्रॉफी ‘पटौदी ट्रॉफी’ के नाम से जानी जाती थी. जेम्स एंडरसन ने हाल ही में इस ट्रॉफी के नामकरण पर अपनी राय रखी है.

James Anderson on IND vs ENG Anderson Tendulkar Trophy: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी का नाम एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी रखा है. पहले इसका नाम पटौदी ट्रॉफी था जो भारत के पूर्व कप्तान इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर था. इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने स्वीकार किया कि सचिन तेंदुलकर के साथ ट्रॉफी पर अपना नाम देखकर वह अजीब महसूस करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में से एक के साथ अपना नाम होना बहुत बड़ा सम्मान है.

एंडरसन ने स्काई स्पोटर्स से बात करते हुए कहा, ‘‘यह जरूरी नहीं कि आपके नाम पर ट्रॉफी का होना कितना बड़ा है, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि आपके नाम के साथ सचिन तेंदुलकर का नाम है, जो मेरे लिए अब तक के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ट्रॉफी पर अपने साथ उनका नाम देखता हूं तो बड़ा अजीब लगता है. मैं उनका काफी सम्मान करता हूं. मैने बचपन से उन्हें देखा है और उनके खिलाफ खेला है. वह इतने महान क्रिकेटर रहे हैं जिन्होंने पूरे देश की उम्मीदों का बोझ अपने पूरे कैरियर में उठाया है. उनके साथ इस तरह का कुछ साझा करना बहुत बड़ा सम्मान है.’’

तेंदुलकर ने 200 और एंडरसन ने 188 टेस्ट खेले हैं. पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एंडरसन ने 704 विकेट लिये हैं. जबकि सचिन के नाम पर रिकॉर्ड्स की भरमार है. उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक और रनों का रिकॉर्ड है. 

ट्रॉफी के मैचों में अब तक का सफर

दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज के अपने पहले संस्करण में यह ट्रॉफी तीन मुकाबलों का सफर तय कर चुकी है. जिसमें पहला मैच लीड्स में हुआ, जहां इंग्लैंड ने 5 विकेट से बाजी मारी. दूसरे मैच में भारत ने बर्मिंघम में अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करते हुए 336 रनों से जीत दर्ज की. वहीं लॉर्ड्स मे हुए तीसरे मैच में एक बार फिर से इंग्लैंड ने बाजी मारी और भारत 22 रनों से शिक्सत दी. अब दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा.

WI vs AUS: खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड, इतने रन बनाते ही रोवमैन पॉवेल रच देंगे इतिहास

2028 ओलंपिक में नहीं होगा IND vs PAK! केवल 6 टीमों के चयन का ऐसा होगा तरीका

ICC का बड़ा फैसला, 2028 T20 वर्ल्ड कप 20 नहीं 32 टीमें लेंगी हिस्सा! AGM में 12 टीमों को जोड़ने पर चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >