अंग्रेजी बनी जी का जंजाल! बाबर आजम की भारी बेइज्जती, हर्शेल गिब्स ने कहा- अंग्रेजी नहीं आती उसको

Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम अपनी फॉर्म को लेकर समस्या में घिरे हैं. इसी बीच उनकी अंग्रेजी को लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज ने निशाना बनाया है.

Babar Azam: पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी अक्सर अंग्रेजी बोलने की वजह से ट्रोल हो जाते हैं. उनको भाषा की समझ होने के बावजूद इसे सही तरह से कम्यूनिकेट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज खान इंग्लैंड में 2019 विश्व कप के दौरान विराट कोहली को जवाब देते हुए कहा था कि My answer also same, nothing different (मेरा जवाब भी वही है, कुछ अलग नहीं है). इस पर न जाने कितनी ही मीम बने. लेकिन बीती बात पर हर्शेल गिब्स ने नया तड़का लगाया है, इस बार निशाना बने हैं, बाबर आजम.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की अंग्रेजी बोलने की क्षमता पर हमला किया है. उन्होंने साथ ही कहा कि भाषा की बाधा दूसरों के लिए उनसे संवाद करना कठिन बनाती है. एक प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हुए, जिसने गिब्स से बाबर को उनके खराब फॉर्म के दौरान बल्लेबाजी की कुछ सलाह देने के लिए कहा था, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने सुझाव दिया कि बाबर का खराब कम्यूनिकेशन स्किल दूसरों के लिए विचार व्यक्त करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

पाकिस्तान ने 13 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका को 353 रन चेज करके हरा दिया था. इस बात की तारीफ करते हुए गिब्स ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “आज पाकिस्तान ने शानदार तरीके से लक्ष्य का पीछा किया, जब गेंद बड़ी होती है तो वह खूबसूरत होती है.” इसी ट्वीट पर बाबर एक प्रशंसक ने ट्वीट किया, “हे गिब्स, बाबर आजम को कुछ सुझाव देने के बारे में क्या ख्याल है, जैसा आपने 2021/2022 में कराची किंग्स के साथ पीएसएल के दौरान किया था? मुझे लगता है कि वह इस बार आपके हस्तक्षेप से इनकार नहीं करेंगे.” जिस पर गिब्स ने जवाब दिया, “बाबर के साथ भाषा एक समस्या है… जैसा कि आप जानते हैं कि उसकी अंग्रेजी बहुत अच्छी नहीं है, इसलिए उसे अपनी बात समझाना मुश्किल है.”

इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल का मानना ​​है कि बाबर से पारी की शुरुआत कराने से उनका आत्मविश्वास और टीम संयोजन खराब हो रहा है. फॉर्म से जूझ रहे बाबर रन बनाने की अपनी प्यास बुझाने में नाकाम रहे और 10(23) रन बनाकर ड्रेसिंग रूम लौट गए. कामरान को लगता है कि मौजूदा लाइनअप के कारण बाबर का आत्मविश्वास और टीम संयोजन प्रभावित हो रहा है. हालांकि दूसरे मैच में उन्होंने ठीक ठाक शुरुआत की, लेकिन अपनी पारी को वे आगे नहीं बढ़ा पाए और 29 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि इस पारी में उन्होंने 10 रन बनाते ही विराट कोहली का सबसे तेज 6000 रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.  

भारी न पड़े ओवर कांफिडेंस! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन वार्म-अप मैच खेलेगा पाकिस्तान और भारत एक भी नहीं

Video: पाकिस्तान में किंग का जलवा, गूंज रहा ‘मैं हूं विराट कोहली’, ‘आरसीबी जिंदाबाद’ का नारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >