INDvsENG 1st Test: बारिश में धुला दूसरे दिन का खेल, पहली पारी में भारत का स्कोर 4 विकेट पर 125 रन

England vs India, 1st Test Day 2: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश में धुल गया. बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक भारत ने पहली पारी में चार विकेट पर 125 रन बना लिया है. इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहले दिन 183 रन पर ऑल आउट हो गयी थी.

Live Updates
3:48 AM. 6 Aug 21 10:18 PM. 5 Aug

बारिश में धुला दूसरे दिन का खेल, पहली पारी में भारत का स्कोर 4 विकेट पर 125 रन

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश में धुल गया. बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक भारत ने पहली पारी में चार विकेट पर 125 रन बना लिया है. तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने लगातार गेंदों पर दो विकेट लेकर भारत को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर स्टंप पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 57 रन बनाकर और विकेट कीपर पंत 7 रन बनाकर जमे हुए थे.

3:48 AM. 6 Aug 21 10:18 PM. 5 Aug

बारिश के कारण खेल रुका, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ायी टीम इंडिया

खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक इंग्लैंड के खिलाफ भारत पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में चार विकेट पर 125 रन बनाये. भारत का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 97 रन था लेकिन उसने 15 रन के अंदर रोहित शर्मा (36), चेतेश्वर पुजारा (चार), विराट कोहली (शून्य) और अजिंक्य रहाणे (पांच) के विकेट गंवा दिये. खेल रोके जाने के समय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 57 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सात रन पर खेल रहे थे. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 183 रन बनाये थे. इस तरह से भारत अभी उससे 58 रन पीछे है.

3:48 AM. 6 Aug 21 10:18 PM. 5 Aug

खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल रुका

खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल रोक दिया गया है. खेल रोक जाने तक भारत का स्कोर 4 विकेट पर 125 रन है. इस बीच बारिश भी शुरू हो गयी है.

3:48 AM. 6 Aug 21 10:18 PM. 5 Aug

भारत को चौथा झटका, रहाणे 5 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया को पहली पारी में चौथा झटका लगा है. अजिंक्य रहाणे केवल 5 रन बनाकर रन आउट हो गये. भारत का स्कोर इस समय 4 विकेट पर 112 रन है. इस समय केएल राहुल 52 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि पंत को अभी अपना खाता खोलना है.

3:48 AM. 6 Aug 21 10:18 PM. 5 Aug

भारत को तीसरा झटका, रोहित के बाद पुजारा और कोहली भी आउट

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारत को जल्दी-जल्दी दो झटका लगा है. पुजारा 4 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुए. जबकि कप्तान विराट कोहली एंडरसन की गेंद पर शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गये. भारत का स्कोर इस समय 3 विकेट पर 106 रन है. के एल राहुल इस समय अर्धशतक बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

3:48 AM. 6 Aug 21 10:18 PM. 5 Aug

लंच तक भारत का स्कोर एक विकेट पर 97 रन, टीम इंडिया ने गंवाया रोहित का विकेट

भारत ने इंग्लैंड के 183 रन के जवाब में पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को यहां लंच तक एक विकेट पर 97 रन बनाये. भारत ने लंच से ठीक पहले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (36) का विकेट गंवाया जिन्होंने ओली रोबिन्सन की गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर सैम करेन को कैच दिया. उस समय दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 48 रन पर खेल रहे थे. भारत अभी इंग्लैंड से पहली पारी के आधार पर 86 रन पीछे है लेकिन उसके नौ विकेट बचे हुए हैं.

मुख्य बातें

England vs India, 1st Test Day 2: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश में धुल गया. बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक भारत ने पहली पारी में चार विकेट पर 125 रन बना लिया है. इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहले दिन 183 रन पर ऑल आउट हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >