World Cup 2023: इंग्लैंड ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, श्रीलंकाई टीम ने बेंगलुरु में मचाई तबाही

England vs Sri Lanka बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई. इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाए जबकि श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमारा ने तीन विकेट लिए.

वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 156 रन पर ऑल आउट हो गई. इसके साथ ही इंग्लैंड ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट होने वाली इंग्लैंड चौथी टीम बन गई है.

दरअसल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई. इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाए जबकि श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमारा ने तीन विकेट लिए.

इस विश्व कप में सबसे कम स्कोर

90 – नीदरलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली, 2023

139 – अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई

156 – अफगानिस्तान बनाम बंग्लादेश, धर्मशाला

156 – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु

170 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के लिए पहली पारी का सबसे कम स्कोर

दांबुला में 88, 2003

143 दांबुला में, 2001

156 बेंगलुरु में, 2023*

मोरातुवा में 180, 1993

इस सदी में विश्व कप में इंग्लैंड का सबसे कम ऑल-आउट स्कोर

123 बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंग्टन, 2015

154 बनाम दक्षिण अफ़्रीका, ब्रिजटाउन, 2007

156 बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु, 2023*

168 बनाम भारत, डरबन, 2003

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >