अद्भुत उपलब्धि! इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बना डाले 5 लाख रन, जानिए अब तक भारत ने कितने रन बनाए

इंग्लैंड क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट में पांच लाख रन बनाने वाली पहली टीम बन गई. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उसने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की.

इंग्लैंड ने आज शनिवार 7 दिसंबर 2024 को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अद्भुत रिकॉर्ड बना डाला. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है. उसने टेस्ट क्रिकेट में 5 लाख रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिया. इंग्लैंड ने 1,082 टेस्ट मैचों में 5,00,000 से अधिक रन बनाए हैं. 

सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने की सूची में दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 868 मैचों में 4,28,794 रन बनाए हैं. जबकि भारतीय क्रिकेट टीम 586 मैचों में 2,78,700 से अधिक रनों के साथ तीसरे स्थान पर है. 

वेलिंगटन के इस मैच में पहली पारी में इंग्लिश टीम ने 280 रन बनाए थे, जबकि न्यूजीलैंड को मात्र 125 रन पर समेट कर इंग्लैंड ने 155 रन की लीड ले ली. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान 378 रन बना लिए हैं, जिसके बाद उसकी कुल लीड 533 रन की हो चुकी है. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतकर इंग्लैंड इस सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे है, अब दूसरे दिन ही इतनी बड़ी लीड निश्चित रूप से इंग्लैंड की जीत आसान दिख रही है.

उड़ा दीं गिल्लियां! इंग्लिश गेंदबाज ने हैट्रिक के साथ न्यूजीलैंड पारी को किया समाप्त

WTC 2025 फाइनल की दौड़ से बाहर है इंग्लैंड

न्यूजीलैंड में दमदार प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड की WTC फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं. वे पूरे डब्ल्यूटीसी साइकल में फ्लॉप रहे हैं. 20 टेस्ट में 10 जीत और 9 हार के साथ वर्तमान में 42.50 के पीसीटी के साथ छठे स्थान पर है. अगर वह न्यूजीलैंड में बाकी बचे दोनों मैच जीत भी लेता है तो भी उसका जीत प्रतिशत अधिकतम 57.40 ही पहुंच पाएगा, जोकि फाइनल के लिए नाकाफी होगा. 

भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका फाइनल की दौड़ में हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच मैचों की सीरीज में भिड़ रहे हैं, जिसमें किसी एक विजेता के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की संभावना है. दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के पास अभी भी मौका है अगर वे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को हरा दें और घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल कर लें तो वे भी लॉर्ड्स में फाइनल का हिस्सा बनेंगे.

यह भी पढ़ें: गेंद नहीं हाथ से निकला गोला है! श्रीलंकाई गेंदबाज की बॉल पर बल्ला ही टूट गया, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >