क्रिकेट जगत की बड़ी शख्सियत पर चल रही जांच, दुराचार जैसे गंभीर मामले से जुड़ा है केस

England Cricket: लंदन के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के एक पब में दो महिलाओं को नशीला पदार्थ पिलाने और उनमें से एक के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में स्कॉटलैंड यार्ड की जांच चल रही है. इसमें इंग्लैंड क्रिकेट से जुड़े एक बड़े शख्स का नाम सामने आया है.

England Cricket: इंग्लैंड क्रिकेट से जुड़ा हालिया मामले ने खेल जगत में हलचल मचा दी है. यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार से जुड़ा एक केस की जांच चल रही है, जिसमें 40+ वर्षीय किसी फेमस क्रिकेट शख्सियत का नाम सामने आ रहा है. लंदन के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के एक पब में दो महिलाओं को नशीला पदार्थ पिलाने और उनमें से एक के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में स्कॉटलैंड यार्ड की जांच चल रही है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पुष्टि की कि घटना 22 मई को फुलहम और पार्सन्स ग्रीन इलाके में हुई थी और जून में आरोपी से चेतावनी के तहत पूछताछ की गई, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. ब्रिटेन के सख्त गोपनीयता कानूनों के चलते आरोपी की पहचान तब तक सार्वजनिक नहीं होगी जब तक आरोप तय नहीं हो जाते.

टेलीग्राफ स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम लंदन के एक पब में संदिग्ध स्पाइकिंग की शिकायत के बाद जून में पुलिस ने इस व्यक्ति से पूछताछ की थी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को इस घटना की जानकारी है, लेकिन उसने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) पर खेल से जुड़े अनुशासन और दुर्व्यवहार के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करने का दबाव है. 

पहले भी कठोर रहा है इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड

क्रिकेट रेगुलेटर स्वतंत्र रूप से इन मामलों को देखता है. वह पहले भी कोचों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर चुका है. पिछले साल एक कोच को महिला स्टाफ को अनुचित तस्वीरें भेजने पर नौ महीने का निलंबन झेलना पड़ा, वहीं एक अन्य कोच को काउंटी टूर के दौरान अनुचित व्यवहार पर छह महीने के लिए निलंबित किया गया. रेगुलेटर के प्रमुख क्रिस हॉवर्ड ने हाल ही में साफ किया था कि क्रिकेट से यौन दुर्व्यवहार को खत्म करना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

भारत में भी सामने आया था ऐसा मामला

हालांकि यौन उतपीड़न के मामले सिर्फ इंग्लैंड तक सीमित नहीं है. हाल ही में भारत के तेज गेंदबाज यश दयाल पर बलात्कार के कई आरोप लगे हैं, जिनमें नाबालिग भी शामिल हैं. जयपुर पुलिस ने उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आईपीएल के दौरान दयाल ने करियर में मदद का वादा करके होटल में बुलाया और कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पाकिस्तान के क्रिकेटर हैदर अली को भी इंग्लैंड में यौन उत्पीड़न के आरोप में हिरासत में लिया गया था, हालांकि बाद में वह बरी हो गए.

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025: वसीम अकरम की IND vs PAK पर भविष्यवाणी, भारत भले ही ताकतवर, लेकिन पाकिस्तान के पास…

पाकिस्तान के खिलाफ क्या होगा संजू सैमसन का बैटिंग ऑर्डर? बैटिंग कोच ने इस नंबर का किया इशारा

च्च च्च च्च! अंग्रेजों ने की रबाडा की बेरहम पिटाई, बिगड़ गया आंकड़ों का हुलिया, दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >