India vs England 3rd T20: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग XI का ऐलान

India vs England 3rd T20: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है.

India vs England 3rd T20: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे मैच के लिए अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. दूसरे मैच में इंग्लैंड ने जो टीम मैदान में उतारी थी, उसी को तीसरे मैच में बरकरार रखा है. जोस बटलर टीम की कमान संभालेंगे. जबकि फिलिप साल्ट विकेट की भूमिका में रहेंगे.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड.

यह भी पढ़ें: भारतीय कप्तान का ऐसा छक्का जो मैदान के बाहर बहने वाली नदी भी पार कर गया, इतिहास में दोबारा ऐसा नहीं हुआ

पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत 2-0 से आगे

भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. जिसमें भारत लगातार दो मैच जीतकर 2-0 से आगे है. पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था. जबकि दूसरे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया.

सीरीज कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच 27 जनवरी को निरंजन शाह स्टेडियम राजकोट में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज में भारत इस समय 2-0 से आगे है. चौथा मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में 31 जनवरी को खेला जाएगा. जबकि पांचवां मैच 2 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >