भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, 22 साल के ऑलराउंडर खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. 22 वर्षीय ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है, जबकि हैरी ब्रूक टीम की कप्तानी करेंगे.

England Announce T20I Squad: भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. चयनकर्ताओं ने 22 वर्षीय युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार सीनियर टीम में जगह देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वह इस स्क्वॉड में शामिल एकमात्र नया चेहरा हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में होगी. इसके बाद मुकाबले मैनचेस्टर (4 जुलाई), नॉटिंघम (7 जुलाई), ब्रिस्टल (9 जुलाई) और साउथैम्प्टन (11 जुलाई) में खेले जाएंगे.

चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए बड़ा स्क्वॉड

इंग्लैंड के पुरुष चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने कहा कि जेम्स कोल्स ने पिछले 12 महीनों में इंग्लैंड लायंस और विभिन्न टी20 प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें टीम में शामिल किया गया. नॉर्थ ने बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के शेड्यूल को देखते हुए बड़ा स्क्वॉड चुना गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर टीम के पास पर्याप्त विकल्प मौजूद रहें.

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड.

कौन हैं जेम्स कोल्स?

जेम्स कोल्स को इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. दाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर कोल्स ने 2020 में सिर्फ 16 साल और 157 दिन की उम्र में ससेक्स के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू कर इतिहास रचा था. वह क्लब के सबसे युवा फर्स्ट क्लास क्रिकेटर बने थे.

महज 22 साल की उम्र में कोल्स दुनियाभर की टी20 लीगों में अच्छा-खासा अनुभव हासिल कर चुके हैं. उन्होंने 61 टी20 मैचों में 146.37 के स्ट्राइक रेट से 1373 रन बनाए हैं. इसके अलावा 53 विकेट भी अपने नाम किए हैं, जबकि उनका इकॉनमी रेट 8.27 रहा है.

द हंड्रेड में लगी थी करोड़ों की बोली

हाल ही में जेम्स कोल्स तब सुर्खियों में आए थे जब वह द हंड्रेड 2026 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने. लंदन स्पिरिट ने उन्हें 3.90 लाख पाउंड (करीब 4.88 करोड़ रुपये) में अपनी टीम में शामिल किया था.

यह भी पढ़ें: भारत सीरीज से पहले आयरलैंड ने बदला कप्तान, स्टार विकेटकीपर को सौंपी टी20 टीम की कमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >