इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को टेंशन, एक ही दिन में 3 अंग्रेजों ने जड़ा शतक, जिम्बाब्वे के खिलाफ आया रनों का तूफान

ENG vs ZIM: 22 साल बाद इंग्लैंड दौरे पर आई जिम्बाब्वे टीम को पहले ही दिन इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ अंदाज ने बुरी तरह झकझोर दिया. जैक क्रॉली, बेन डकेट और ओली पोप ने शतक जड़ते हुए इंग्लैंड को पहले दिन ही 498/3 के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया.

ENG vs ZIM: 22 साल बाद जिम्बाब्वे के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत इंग्लैंड ने धमाकेदार अंदाज में की है. जिम्बाब्वे ने हाल ही में बांग्लादेश को हराकर टेस्ट जीत दर्ज की थी. लेकिन इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ शैली के सामने पहले दिन पूरी तरह से बेबस नजर आया. इंग्लैंड की सूखी पिच पर जैक क्रॉली, बेन डकेट और ओली पोप ने जिम्बाब्वे की हर ढीली गेंद को बाउंड्री में तब्दील किया. एक हाई-स्कोरिंग ओपनिंग डे में इंग्लैंड के शीर्ष क्रम ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. पहले ही दिन इन तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ते हुए स्कोर बोर्ड पर 498 रन टांग दिए.

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट और जैक क्रॉली ओपनिंग करने उतरे और दोनों ने ही शतक ठोका. पहले बेन डकेट ने ठीक 100 गेंदों में अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया, जबकि जैक क्रॉली ने जुलाई 2023 के बाद पहली बार और 28 पारियों के बाद टेस्ट शतक जमाया. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 231 रन की जबरदस्त साझेदारी की, जो 1960 के बाद इंग्लैंड की घरेलू जमीन पर सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप रही./

ओली पोप ने भी जड़ा शतक

बेन डकेट के आउट होने के बाद उपकप्तान ओली पोप क्रीज पर आए और ट्रेंट ब्रिज पर लगातार तीसरे मैच में शतक जमाते हुए पारी को और मजबूती दी. दोनों ने 131 रन की शतकीय साझेदारी की. क्रॉली के रूप में इंग्लैंड को दिन का दूसरा झटका लगा, जब वे 124 रन बनाकर सिकंदर रजा का शिकार बने. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 498 रन बना लिए थे, जो इंग्लैंड में पहले दिन का उनका सबसे बड़ा स्कोर है. स्टंप्स के समय ओली पोप 163 गेंदों में 169 रन बनाकर नाबाद थे, उनका साथ देने के लिए हैरी ब्रूक 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

जो रूट ने रचा इतिहास

वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड के करिश्माई बल्लेबाज जो रूट ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज जैक्स कैलिस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 13,000 रन पूरे करने का कारनामा कर दिखाया. वे टेस्ट क्रिकेट में पांचवें ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 13 हजार रनों का आंकड़ा पार किया है. इसी के साथ वह भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पीछे छोड़ने की ओर एक कदम और आगे बढ़ गए. रूट अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे और 34 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजराबानी का शिकार बने. अपने 153वें टेस्ट मैच में रूट क्रीज पर तब उतरे जब उन्हें इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए सिर्फ 28 रन की जरूरत थी. इंग्लैंड की पहली पारी के 80वें ओवर में उन्होंने विक्टर न्याऊची की गेंद पर एक रन दौड़कर कैलिस के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इस उपलब्धि के साथ अब वे सचिन तेंदुलकर के 15,921 रन के रिकॉर्ड से मात्र 2,916 रन दूर हैं.

भारत के लिए चिंता की बात

इंग्लैंड के बल्लेबाजों का इस समय जबरदस्त फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय हो सकता है. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मुकाबला करना है, जिसका आगाज हेडिंग्ले (लीड्स) से होगा. इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि इस सीरीज में भारत को रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर. अश्विन जैसे दिग्गजों की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.

जो रूट ने रचा इतिहास, टूट गया सचिन कैलिस और द्रविड़ का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया ये कीर्तिमान

हो गया ऐलान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा इस तारीख को होगी, कप्तान की रेस में ये आगे

LSG के खिलाफ क्यों हारी GT, शुभमन गिल ने बताया यहां चूकी गुजरात, एक्सपेरीमेंट में गंवाया मैच!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >