इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, बदल गया कप्तान, जोफ्रा आर्चर हुए बाहर, WI के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग XI

ENG vs WI: भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी. 29 मई को बर्मिंघम में होने वाले पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया, जिसमें हैरी ब्रूक पहली बार वनडे कप्तान होंगे.

ENG vs WI England Squad for 1st ODI against West Indies: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले अंग्रेज टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज खेलेगी. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को होने वाले पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. यह टीम फरवरी-मार्च में हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाली इंग्लैंड की टीम से काफी अलग नजर आ रही है. बर्मिंघम में 29 मई को होने वाला यह मुकाबला हैरी ब्रूक के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम की कप्तानी में पहला मैच होगा. 

हैरी ब्रूक ने लंबे समय से टीम की कप्तानी कर रहे जोस बटलर से कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है. हालांकि बटलर टीम में बने रहेंगे, वह नंबर 5 पर बल्लेबाजी करेंगे और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे. वहीं, दूसरे विकेटकीपर जेमी स्मिथ को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है, और वह बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज बेन डकेट के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं नवनियुक्त कप्तान ब्रूक नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे. 

टीम में जैकब बेथेल और चोट से उबर चुके तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को भी जगह दी गई है. वहीं स्टार स्पिनर आदिल रशीद गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे, जिसमें साकिब महमूद और जैमी ओवरटन भी शामिल हैं. यह रशीद का 150वां एकदिवसीय मुकाबला भी होगा. 

जिन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

वहीं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड चोट के कारण बाहर हैं, जबकि फिल साल्ट और लियाम लिविंगस्टोन को टीम से बाहर कर दिया गया है. गस एटकिंसन को भी टीम में मौका नहीं मिल पाया है. 

टीम की जिम्मेदारी मिलने पर ब्रूक का बयान

नव नियुक्त कप्तान ब्रूक ने टीम की जिम्मेदारी मिलने पर कहा, “अब एक नया युग शुरू हो रहा है, नई लीडरशिप के साथ. उम्मीद है हम मैदान पर काफी ऊर्जा, प्रतिस्पर्धा और मस्ती ला सकें. फैंस को भी जोड़ने की कोशिश करेंगे और हां, जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेंगे.”

यह तीन मैचों की सीरीज इंग्लैंड के लिए बेहद अहम है क्योंकि वह 50 ओवर के क्रिकेट में लय हासिल करना चाहता है. अगला आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा और इंग्लैंड फिलहाल ICC वनडे टीम रैंकिंग में आठवें स्थान पर है, जो सीधे क्वालीफाई करने वाली अंतिम टीम है. 

ENG vs WI वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे- 29 मई, एजबेस्टन, बर्मिंघम- शाम 5:30 बजे 

दूसरा वनडे- 1 जून, सोफिया गार्डन, कार्डिफ- दोपहर 3:30 बजे 

तीसरा वनडे- 3 जून, केनिंग्टन ओवल, लंदन- शाम 5:30 बजे

ENG vs WI कहां देख पाएंगे लाइव मैच 

भारत में यह सीरीज सोनी नेटवर्क पर देखी जा सकती है. इसके अलावा फैन कोड ऐप भी इसका लुत्फ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के माध्यम से लिया जा सकता है.  

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेत्थेल, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद, साकिब महमूद

वेस्टइंडीज की प्लेइंग स्क्वॉड: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दी मात, टीम में 1 साल बाद वापसी करने वाले ने मचाया कहर

RCB vs PBKS में जो जीता फाइनल में, जानें अहम मुकाबले में पिच का मिजाज और दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर को भारतीय टेस्ट टीम में जगह क्यों नहीं मिली? कोच गंभीर का हैरान करने वाला रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >