ENG vs WI: लाखों में एक! कार्स ने उल्टी डाइव लगाकर लपका हैरान करने वाला कैच, देखें वीडियो

ENG vs WI Bryden Cars Stunning Catch: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 238 रन से हराया और जैकब बेटेल को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 400/8 रन बनाए और फिर वेस्टइंडीज को 162 रन पर ऑलआउट कर दिया. मैच के दौरान ब्रायडन कार्स ने शाई होप का एक हाथ से हैरतअंगेज़ कैच पकड़कर फील्डिंग में भी कमाल कर दिया.

ENG vs WI Bryden Carse Stunning Catch: बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 238 रनों के बड़े अंतर से हराया. जैकब बेटेल को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 400/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें टॉप-7 बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिया. इसके बाद गेंदबाजी में भी इंग्लैंड ने दबदबा कायम रखा और वेस्टइंडीज को मात्र 26.2 ओवर में 162 रनों पर समेट दिया. इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तहलका तो मचाया ही, फील्डर ब्रायडन कार्स ने भी गजब की फील्डिंग से सबको हैरान कर दिया. 

कार्स की फील्डिंग का वाकया 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर आया, जब साकिब महमूद ने शाई होप को एक बाउंसर फेंका, जिसे वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने उस पर जोरदार पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद नीचे नहीं रख पाए. शॉट को देखकर लग रहा था कि गेंद सीधा छक्के के लिए जा रही है, लेकिन डीप स्क्वायर लेग पर खड़े ब्रायडन कार्स ने पहले कुछ कदम आगे बढ़ाए लेकिन फिर छलांग लगाकर एक हाथ से शानदार कैच लपका. इस कैच ने दर्शकों और खिलाड़ियों को हैरान कर दिया. 

इंग्लिश टीम ने बनाया इतिहास

वहीं इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी में बेन डकेट, जो रूट, कप्तान हैरी ब्रुक और जैकब बेटेल ने अर्धशतक जमाए. बेथेल सबसे ज्यादा 82 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 53 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के लगाए. ये एकदिवसीय विश्व क्रिकेट में पहला ऐसा स्कोर है, जिसमें टीम के किसी भी खिलाड़ी ने शतक नहीं लगाया और टीम का स्कोर 400 पहुंचा. 

वहीं गेंदबाजी में ब्रायडन कार्स और साकिब महमूद ने शुरुआत में ही विकेट झटक लिए. खासकर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को आउट करने का लम्हा मैच का सबसे बेहतरीन पल रहा. मैच में जैकब बेथेल और आदिल राशिद ने भी एक-एक विकेट लिया, फिर जेमी ओवरटन ने वेस्टइंडीज की निचली क्रम की बल्लेबाजी को जल्दी समेट दिया. अंतिम विकेट के लिए अलजारी जोसेफ (19 गेंदों में 12 रन) और गुडकश मोटी (14 गेंदों में 29 रन) ने 38 रनों की साझेदारी की, लेकिन अंत में आदिल राशिद ने अलजारी जोसेफ को क्लीन बोल्ड कर वेस्टइंडीज की पारी का अंत किया.

सीरीज में 1-0 से आगे इंग्लैंड

आयरलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड आई वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह बिखर गई. पहले मैच में जीत के बाद इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अब इस सीरीज का दूसरा वनडे रविवार, 1 जून को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में दिन में खेला जाएगा.

अलविदा… भारत को हराकर न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले दिग्गज कोच का निधन

विराट कोहली ने सरफराज खान के भाई की बेइज्जती की! डेब्यू कर रहे मुशीर को ऐसा क्या कह दिया?

वनडे क्रिकेट में हुआ पहली बार, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 400 रन बनाकर छुआ यूनिक रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >