जाम में फंसी वेस्टइंडीज, साइकल से पहुंची इंग्लिश टीम, फिर आई बारिश, धुआंधार जीते अंग्रेज; ऐसा रहा मैच का हाल

ENG vs WI 3rd ODI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच तमाम बाधाओं के साथ संपन्न हुआ. जाम, बारिश के कारण कई बार खेल रुका आखिरकार जब खेल शुरू हुआ, तो इंग्लिश टीम ने वेस्टइंडीज को हर तरह से मात दी.

ENG vs WI 3rd ODI: आदिल राशीद की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद जैमी स्मिथ की के वनडे करियर की पहली अर्धशतकीय पारी से इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के बारिश से प्रभावित आखिरी एकदिवसीय में वेस्टइंडीज को सात विकेट से शिकस्त दी. इंग्लैंड ने इसके साथ ही इस श्रृंखला को 3-0 से अपने नाम किया. दोनों टीमें अब शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में भिड़ेंगी. जेमी स्मिथ ने 28 गेंद की ताबड़तोड़ पारी में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रन बनाने के साथ पहले विकेट के लिए बेन डकेट (58) के साथ 93 रन की साझेदारी की जिससे इंग्लैंड ने डकवर्थ लुईस पद्धति से 40 ओवर में जीत के लिए मिले 246 रन के लक्ष्य को 62 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.

मैच में दो बार देरी हुई. वेस्टइंडीज की टीम बस ट्रैफिक लाइट की खराबी के कारण काफी देर तक फंसी रही. टीम टॉस के लिए तय समय पर मैदान तक नहीं पहुंच. इसके बाद बारिश के कारण 90 मिनट का खेल प्रभावित हुआ. यातायात की इस समस्या से निपटने के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ी टीम बस को छोड़ किराये की साइकिल से स्टेडियम पहुंचे.

वेस्टइंडीज को हुआ नुकसान

नेट सत्र में वार्मअप के बिना मैदान पर उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने यहां गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में 28 रन पर तीन विकेट गंवा दिये. इसके बाद मैच में बारिश ने खलल डाला. मैच दोबारा शुरू हुआ तो वेस्टइंडीज ने 154 रन तक सात विकेट गंवा दिये. टीम हालांकि नौ विकेट पर 251 रन बनाने में सफल रही. शेरफेन रदरफोर्ड ने 71 गेंदों पर 70 रन बनाकर टीम को 250 रन के पार पहुंचने में अहम योगदान दिया.

गुडाकेश मोती और अल्जारी जोसेफ ने आठवें विकेट के लिए 11.2 ओवरों में 91 रनों की साझेदारी करके अपनी टीम को संघर्ष करने का मौका दिया. इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओर से आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है.  जोसेफ 29 गेंदों पर 41 रन बनाकर और मोती 54 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हुऐ. वहीं इंग्लैंड के लिए स्पिनर आदिल राशिद ने 40 रन देकर तीन विकेट लिये.

इंग्लैंड की पारी ऐसी रही

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मिथ और डकेट की आक्रामक बल्लेबाजी से इंग्लैंड ने आठवें ओवर में 100 रन पूरे कर लिये . टीम ने पावर प्ले (शुरुआती 10 ओवर) में एक विकेट पर 121 रन बना लिये थे. यह शुरुआती 10 ओवर में उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. जो रूट (44) और जोस बटलर (नाबाद 41) ने इसके बाद औपचारिकता पूरी करते हुए टीम को आसान जीत दिला दी.

IPL 2025 हम वहीं जीत गए थे, RCB कोच फ्लावर ने बताया किस कदम ने दिलाई पहली ट्रॉफी

कोहली की नम आंखें देख भावुक हुए रिकी पोंटिंग, हर एक बात पर जताई सहमति, अय्यर के लिए कही ये बात

IPL 2025 में बने रिकॉर्ड टूट गया 18 सालों का रिकॉर्ड, लगे सबसे ज्यादा चौके-छक्के और एक मैच में 200+ रन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >