च्च च्च च्च! अंग्रेजों ने की रबाडा की बेरहम पिटाई, बिगड़ गया आंकड़ों का हुलिया, दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs SA 2nd T20I Kagiso Rabada bowling: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजो की भयंकर कुटाई हुई. सबसे ज्यादा मार पड़ी कैगिसो रबाडा को. वे अब साउथ अफ्रीका के लिए एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं

ENG vs SA 2nd T20I Kagiso Rabada bowling: कगिसो रबाडा के लिए इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले को वह शायद जल्द भूलना चाहेंगे. इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कोई रहम नहीं दिखाई और 20 ओवर में ही 304 रन ठोक दिए. फिल सॉल्ट ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया. उन्होंने 60 गेंद में ही 141 रन ठोके, तो वहीं जोस बटलर ने 30 गेद में 83 रन. इन दोनों की बदौलत इंग्लैंड ने इस मैच में रिकॉर्ड्स की भरमार कर दी. लेकिन रबाडा के नाम तो रिकॉर्ड पर धब्बा ही लग गया. रबाडा ने अपने चार ओवरों में एक भी विकेट नहीं लिया और 70 रन लुटा बैठे. यह प्रदर्शन उनके करियर का सबसे खराब साबित हुआ. इसके साथ ही उन्होंने एक बेहद अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. 

कैगिसो रबाडा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड काइल एबट के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 68 रन खर्च किए थे. रबाडा ने इस बार एबट का वह रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया और एक नया कीर्तिमान बना दिया, जिसे किसी भी गेंदबाज के लिए याद रखना अच्छा नहीं लगेगा. खास बात यह रही कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उन्हें हर दिशा में जमकर मारा और कोई भी रणनीति कारगर साबित नहीं हुई.

T20I में सबसे ज्यादा रन देने वाले 7वें गेंदबाज

टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में भी यह प्रदर्शन बेहद खराब आंकड़ों में गिना जाएगा. रबाडा ने अपने 4 ओवर में 4 वाइड और 2 नो बॉल भी फेंकी. उनका इकॉनमी रेट भी 17.50 का रहा. उनके 24 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के लगे. रबाडा टी20I में सबसे महंगे स्पैल में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर के गेंदबाज बन गए हैं. यानी विश्व स्तर पर भी उनकी यह गेंदबाजी एक कड़वी याद के तौर पर दर्ज हो चुकी है. यह बात उनकी प्रतिष्ठा के लिहाज से और भी ज्यादा निराशाजनक रही, क्योंकि रबाडा को आधुनिक दौर का सबसे घातक गेंदबाज माना जाता है.

बाकी फास्ट बॉलर्स की भी हुई बंपर कुटाई

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही रबाडा पर हमला बोला. फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने आक्रामक अंदाज में रन बरसाए और रबाडा की लय पूरी तरह बिगाड़ दी. नतीजा यह हुआ कि न सिर्फ रबाडा का रिकॉर्ड खराब हुआ, बल्कि साउथ अफ्रीका की पूरी गेंदबाजी इकाई बिखरकर रह गई. इस मैच में रबाडा के अलावा लिजाद विलियम्स ने 62 तो मार्को यान्सन ने 60 रन दिए. टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि तीन फास्ट बॉलर्स ने एक ही मैच में 60 से ज्यादा रन दिए हैं. 

इसे भी पढ़ें:- फिल साल्ट का रिकॉर्ड तोड़ कोहराम, T20I में जड़ा चौथा शतक, इन 4 कीर्तिमानों को रच मचाई खलबली

इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत, दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार

मैच की बात करें, तो अगर इतनी पिटाई हुई है, तो जाहिर सी बात है रिकॉर्ड रन भी बरसे हुए होंगे. इंग्लैंड ने 304 का स्कोर दर्ज कर किसी भी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ा टी20I स्कोर बना दिया. इस पहाड़ जैसे स्कोर के जवाब में साउथ अफ्रीका मात्र 158 रन पर ढेर हो गया. यह इंग्लैंड की टी20 में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है. वहीं 146 रनों से हार दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी शिकस्त है. 

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025: 93 रनों से जीता पाकिस्तान फिर भी पॉइंट्स टेबल में भारत से नीचे, देखें अन्य टीमें किस स्थान पर

BCCI अध्यक्ष की रेस में मियांदाद से भिड़ने वाला क्रिकेटर सबसे आगे, अमेरिका क्रिकेट में  भी रह चुका है डायरेक्टर

ENG vs SA: मैनचेस्टर में रिकॉर्ड्स की बारिश, इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर बनाए ये 15 कीर्तिमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >