ENG vs NZ: टी20 अंदाज में खेलकर इंग्लैंड ने जीता टेस्ट, WTC में भी मचाई उथल-पुथल

ENG vs NZ: इंग्लैड और न्यूजीलैंड के बीच Crowe-Thorpe Trophy का पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीत लिया है. इंग्लैंड ने जीत के लिए मिले 104 रनों के लक्ष्य को 12 ओवर में ही हासिल कर लिया. अब इस जीत के साथ इंग्लैंड अपना जीत प्रतिशत भी 3 प्वाइंट्स बढ़ा लिया है.

ENG vs NZ:  Crowe-Thorpe Trophy में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हेग्ले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला गया. इस मैच में इंग्लिश टीम ने हैरी ब्रुक और ब्रायडन कार्स के लाजवाब खेल की बदौलत न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने अपने जीत प्रतिशत में 2.96 अंको की वृद्धि कर ली है. 43.75 प्रतिशत के साथ वह अब भी छठवें स्थान पर है. लेकिन न्यूजीलैंड बाकी बचे दो मैच जीत भी लेता है तो वह WTC रैंकिंग में 57.14 प्रतिशत तक ही पहुंच सकता है. ऐसे हालात में न्यूजीलैंड के साथ बाकी टीमों का गणित भी गड़बड़ हो सकता है.

क्राइस्टचर्च में पहले टेस्ट के चौथे दिन ब्रायडन कार्से ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने 19.1 ओवर में 42 रन देकर 6 विकेट लिए. उनकी इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम अपने 155/6 से आगे खेलना शुरू किया और 99 रन जोड़कर ही ऑलआउट हो गई. 254 रन पर आउट होने वाली कीवी टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 104 रन का लक्ष्य रखा, जिसे इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने चिर परिचित बैजबॉल शैली में मात्र 12.4 ओवर में ही प्राप्त कर लिया. जैकब बेथेल ने 37 गेंदों में 50 रन की पारी खेली. जबकि ब्रेंडन डकेट ने 18 गेंद में 27 और जो रूट ने 15 गेंद में 23 रन बनाए. 

विलियम्सन की पारी भी नहीं आई काम

न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चोट के बाद वापसी करने वाले कप्तान केन विलियम्सन की 93 रनों की पारी की बदौलत 348 रन बनाए. इंग्लैंड ने भी अपनी पहली पारी में हैरी ब्रुक के शानदार 171 रन और बेन स्टोक्स के 80 रनों की बदौलत कुल 499 रन बनाकर 151 रनों की लीड ले ली थी. दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाज ब्रायडन कार्स ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए और न्यूजीलैंड को 254 रन पर ही रोक दिया. कीवी पारी में डेरिल मिचेल ने 84 तो कप्तान विलियम्सन ने 61 रन बनाए. लेकिन इंग्लैंड की लीड के सामने यह कुछ भी नहीं था और उसने आसानी से मैच जीत लिया. 

WTC Rankings: द. अफ्रीका का जलवा, ऑस्ट्रेलिया को हटाकर पहुंचा दूसरे स्थान पर, भारत नंबर 1 पर बरकरार

WTC रैंकिंग में मची उथल पुथल

विश्व टेस्ट चैंपियंस रैंकिंग में बीते चार दिनों काफी उलटफेर हुआ है. पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला स्थान वापस पा लिया. उसके बाद कल द. अफ्रीका ने श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया को तीसरे स्थान पर धकेल दिया. अब इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर उसके जीत प्रतिशत को और कम कर दिया है. इस टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड जहां 54.55 की जीत प्रतिशत थे, अब वह सीधे 4.55 प्रतिशत के नुकसान के साथ 50.00 पर आ गया है. 50 प्रतिशत की पीसीटी के साथ श्रीलंका पांचवें स्थान पर है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >