‘मजबूरी में क्यों…’, विराट कोहली के टेस्ट संन्यास की खबरों पर मोहम्मद कैफ ने दिया संदेश

Mohammad Kaif on Virat Kohli Test Retirement: भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली के संन्यास की खबरों ने भारतीय क्रिकेट फैंस को चिंतित कर दिया है. इसके साथ ही बीसीसीआई की टेंशन भी बढ़ गई है. हालांकि उन्हें मनाने की कोशिशें भी जारी हैं. इसी सिलसिले में मोहम्मद कैफ ने भी विराट से अपील की है.

Mohammad Kaif on Virat Kohli Test Retirement: भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले बीसीसीआई संन्यास की समस्या झेल रहा है. रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने इसका इशारा किया है. हालांकि बीसीसीआई ने विराट को मनाने का प्रयास किया है. उनके टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए ब्रायन लारा ने भी अपील की. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली ने संभवतः अपना मन लिया है. हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि विराट कोहली को अपने करियर का समापन ऊंचे स्तर पर करना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि कोहली को इंग्लैंड दौरे में खेलना चाहिए, जो 20 जून से शुरू हो रहा है, ताकि वे खुद को साबित कर सकें और सम्मानजनक तरीके से टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकें.

मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने इसमें कहा, “विराट कोहली एक रिलैक्स मूड में हैं. वो संन्यास के बारे में सोच रहे हैं. मैं मानता हूं कि उन्हें इंग्लैंड जाना चाहिए, खुद को साबित करना चाहिए और एक शानदार नोट पर करियर खत्म करना चाहिए. जो काम उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में किया, उसी तरह से उन्हें अपना करियर अच्छे ढंग से खत्म करना चाहिए. वो मजबूरी में क्यों संन्यास के बारे में सोच रहे हैं? क्योंकि एक गेंदबाजी शैली थी, जो उन्हें सालों से परेशान कर रही थी आउटस्विंग बॉल. जहां भी आउटस्विंग आई, वो कई बार आउट हुए.”

उन्होंने आगे कहा, “ये इतनी बड़ी चुनौती थी कि वो इससे पार नहीं पा सके. अपने करियर में, इंग्लैंड में गए तो आउट हुए, ऑस्ट्रेलिया में आउट हुए, घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्पिन पर आउट हुए. उन्होंने बहुत कोशिश की. लेकिन विराट को इंग्लैंड जाना चाहिए, मेरी दुआ है उनके साथ, उनके फैंस की भी दुआएं हैं.”

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय बल्लेबाजी दिग्गज विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने इरादे की जानकारी दे दी है. यह रिपोर्ट उस वक्त सामने आई है जब कोहली के लंबे समय से साथी और भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने दो दिन पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. इसके अलावा, यह फैसला उस समय पर आया है जब भारत अपनी ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से हेडिंग्ले में होने वाली पांच मैचों की सीरीज से करने जा रहा है.

खबरों के मुताबिक यह भी सामने आया कि विराट कोहली पिछले एक महीने से BCCI के साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं. अगर कोहली वास्तव में संन्यास लेते हैं, तो यह उनके 14 साल लंबे शानदार टेस्ट करियर का अंत होगा. उन्होंने अब तक 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक शामिल हैं. वह भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं, जिन्होंने कप्तानी में 68 टेस्ट में से 40 में जीत दिलाई है.

बीसीसीआई के 23 मई तक इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा करने की संभावना है. ऐसे में विराट का जो भी फैसला होगा, वह अगले 10 दिन में आ सकता है. भारत ने 20 साल से इंग्लैंड में कोई सीरीज नहीं जीती है, ऐसे में विराट के अनुभव के बिना टीम इंडिया का सफर कैसा रहेगा, यह देखने वाली बात होगी. 

बिना कुछ कहे धोनी ने बहुत कुछ कह दिया, इंडियन आर्मी को किया सपोर्ट, दिया बड़ा संदेश

युद्ध जैसी स्थिति में रिकी पोंटिंग ने किया ऐसा काम, PBKS के सीईओ ने जमकर तारीफ की

प्लीज विराट! ऐसा मत करो, अंबाती रायडू की कोहली से खास अपील, कहा- आपकी जरूरत सबसे ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >