मैच में छक्कों की बारिश, 10 ओवर में 226 रन! ECS T10 में गनी की विस्फोटक पारी ने बदल गेम

ECS T10: टी10 क्रिकेट में लंदन काउंटी क्रिकेट की ओर से उस्मान गनी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए केवल 43 गेंदों में 153 रन बना डाले. उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 10 ओवर में 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और गिल्डफोर्ड को 71 रन से हरा दिया. गनी की पारी में 17 छक्के और 11 चौके शामिल रहे, वहीं विरोधी गेंदबाज पूरी तरह विफल रहे.

ECS T10: टी20 क्रिकेट के बाद अब टी10 फॉर्मेट का भी क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, खासकर यूरोपियन क्रिकेट सीरीज (ECS) में, जहां छोटे ओवर्स में बड़ा रोमांच देखने को मिल रहा है. इसी टूर्नामेंट के तहत लंदन काउंटी क्रिकेट और गिल्डफोर्ड के बीच मुकाबला खेला गया, जो दर्शकों के लिए एक हाई स्कोरिंग और मनोरंजक मैच बन गया. इस मुकाबले में लंदन काउंटी क्रिकेट की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गिल्डफोर्ड को 71 रनों से हराया. लंदन की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे अफगानिस्तान के बल्लेबाज उस्मान गनी, जिन्होंने केवल 43 गेंदों में 153 रन की विस्फोटक पारी खेली.

गनी की इस शानदार पारी के दम पर लंदन की टीम ने केवल 10 ओवर्स में 226 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. दूसरी ओर, गिल्डफोर्ड की टीम इस विशाल लक्ष्य के सामने बुरी तरह संघर्ष करती नजर आई और 10 ओवरों में केवल 155 रन ही बना सकी.

उस्मान गनी का कहर, 17 छक्के लगाए 

लंदन काउंटी क्रिकेट की पारी की शुरुआत से ही उस्मान गनी आक्रामक मूड में नजर आए. उन्होंने एक के बाद एक चौकों और छक्कों की बारिश कर दी. गनी ने अपनी 153 रनों की पारी में 17 छक्के और 11 चौके लगाए, जिससे मैदान पर उपस्थित दर्शक और विरोधी खिलाड़ी दोनों हैरान रह गए.

उनका साथ दिया इस्माइल बहारामी ने, जिन्होंने 19 गेंदों में 61 रन की तेज पारी खेली. इन दोनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर लंदन ने 10 ओवर में ही टी20 के बराबर स्कोर बना डाला. खास बात यह रही कि गिल्डफोर्ड के गेंदबाज इस पूरी पारी में एक भी विकेट नहीं ले सके और पूरी तरह फ्लॉप रहे.

मैच का सबसे महंगा ओवर विल अर्नी ने डाला, जिन्होंने अपने एक ही ओवर में 45 रन लुटा दिए. इस ओवर में नो बॉल, वाइड बॉल और लगातार छक्कों-चौकों की बौछार देखने को मिली. केवल छह लीगल डिलीवरी में उन्होंने वो रन दिए जो आमतौर पर एक इनिंग में भी मुश्किल से बनते हैं.

ECS T10: गिल्डफोर्ड की बल्लेबाजी रही फीकी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गिल्डफोर्ड की टीम की शुरुआत धीमी रही और टीम पर जल्दी ही दबाव बन गया. ओस्कर मिखाइल ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए जबकि नाथन बाउचर ने 32 रन का योगदान दिया. मगर इतनी बड़ी साझेदारी किसी भी मोर्चे पर न बन सकी जिससे टीम 226 के लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच सकी.

लंदन काउंटी की जीत में गेंदबाजों का सहयोग भी अच्छा रहा जिन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. अंत में गिल्डफोर्ड की टीम 10 ओवर में केवल 155 रन ही बना सकी और मुकाबला 71 रन से हार गई.

ये भी पढे…

आकाश दीप के कारनामे से सब हैरान, IND vs ENG मैच में नाइटवॉचमैन के आगे इंग्लिश गेंदबाज पस्त

भारतीय मुक्केबाजी संघ में बड़ा बदलाव, इस व्यक्ति से छीना गया पद, फैरूज मौहम्मद को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Watch: आउट होने के बाद डकेट से भिड़े सुदर्शन, IND vs ENG मैच में फैंस को दिखे तीखे तेवर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >