न्यूजीलैंड का तेज गेंदबाज करता था कोकीन सेवन, अब लगा एक महीने का प्रतिबंध

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल (Doug Bracewell) को इस साल की शुरुआत में जांच में कोकीन के इस्तेमाल के लिए पॉजिटिव पाये जाने के बाद एक महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा है.

न्यूजीलैंड के लिए 28 टेस्ट खेलने वाले 34 वर्षीय ब्रेसवेल को जनवरी में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और वेलिंगटन के बीच घरेलू टी-20 मैच के बाद जांच में पॉजिटिव पाया गया था. उन्हें इस मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया. प्रतिबंध का विवरण न्यूजीलैंड ‘स्पोर्ट इंटीग्रिटी कमीशन’ द्वारा सोमवार को पहली बार सार्वजनिक किया गया. ब्रेसवेल के उपचार कार्यक्रम पूरा करने की शर्त पर आयोग द्वारा लगाए गए शुरुआती तीन महीने के प्रतिबंध को घटाकर एक महीने कर दिया गया था. एक महीने का प्रतिबंध इस साल अप्रैल में लागू किया गया, जिसका मतलब यह है कि ब्रेसवेल अब क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.

आयोग ने कहा, ‘‘हमारी जांच के मुताबिक उसने कोकीन का सेवन प्रतिस्पर्धा से बाहर किया था और इसका खेल से जुड़े उसके प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं था.’’ उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे सकारात्मक उदाहरण पेश करें. मैदान के अंदर और बाहर उनकी हरकतें आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रभावित करती हैं. ऐसे में यह जरूरी है कि वे स्वस्थ, जिम्मेदार विकल्प चुनकर रोल मॉडल के रूप में काम करें.

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के मुख्य कार्यकारी स्कॉट वेनिंक ने कहा कि ब्रेसवेल ने खुद को निराश किया है और हम उसके आचरण से ‘निराश’ है. वेनिंक ने कहा, ‘‘डग अपने कारनामे, अपने व्यवहार के परिणामों और लगाए गए दंड की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार की है. एक संगठन के तौर पर हम उन्हें पूरा समर्थन देना जारी रखेंगे. वह भविष्य में हमारी उम्मीदों को लेकर पूरी तरह से वाकिफ है.’’

यह खबर न्यूज एजेंसी भाषा से ली गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >