शोएब अख्तर को डॉली चायवाला ने बीच मैदान पिलाई चाय, तारीफ में बोले- ‘आप गेंदबाजी नहीं करते, बॉल फेंककर…’

Shoaib Akhtar: दुबई में ILT20 में शोएब अख्तर ने डॉली चायवाला से मुलाकात की. इसका वीडियो उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है.

Shoaib Akhtar: दुबई में इस समय ILT20 का खुमार छाया हुआ है. कल 31 जनवरी को ILT20 के 26वें मैच में MI एमिरेट्स और गल्फ जायंट्स के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें एमआई एमिरेट्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि इसी मैच के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की डॉली चायवाला से मुलाकात हो गई. जिसका वीडियो दिग्गज क्रिकेटर ने खुद शेयर किया. दोनों की मुलाकात गल्फ जायंट्स और एमआई एमिरेट्स के बीच मैच से पहले हुई थी.

अख्तर ने अपने ‘X’ (पहले ट्विटर) अकाउंट पर डॉली चायवाला की तारीफ करते हुए लिखा, “स्टेडियम में डॉली चायवाला से मुलाकात हुई. एक प्रेरक कहानी के साथ कितना प्यारा किरदार.” शोएब ने डॉली से मुलाकात के वीडियो में कहा हमारे प्यारे दोस्त नागपुर से आए हैं. उन्होंने डॉली से पूछा कि क्या उन्होंने शोएब के मैच देखे हैं, इस पर डॉली ने जबरदस्त जवाब दिया. 

डॉली ने कहा जब आप गेंदबाजी करते थे, तो लगता था कि आप बॉलिंग नहीं कर रहे बल्कि किसी को फेंककर मार रहे हैं. शोएब ने कहा कि सचिन को आउट करने पर कैसा लगता था, डॉली ने इस पर कहा नहीं सर अब सचिन के आउट होने पर कैसे अच्छा लग सकता है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शोएब ने कहा कि लेकिन मुझे अच्छा नहीं लगता था. डॉली ने शोएब को बीच मैदान पर चाय भी पिलाई, जिसकी रावलपिंडी एक्सप्रेस ने काफी तारीफ भी की.  

डॉली चायवाला ने अपनी खास चाय बनाने की शैली और आकर्षक वीडियो के लिए प्रसिद्धि प्राप्त की है, जिसने पूरे भारत में दर्शकों को आकर्षित किया है. बिल गेट्स को अपनी खास चाय परोसने का एक वीडियो वायरल होने के बाद वे इंटरनेट सनसनी बन गए.

ILT20 के इस मुकाबले का हाल

31 जनवरी को, दुबई में ILT20 के 26वें मैच में MI एमिरेट्स ने गल्फ जायंट्स पर पांच विकेट से रोमांचक जीत हासिल की. 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, एमआई एमिरेट्स ने निकोलस पूरन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 19.1 ओवर में 174/5 रन बनाए, जो 37 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे. पूरन के प्रयासों के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. इससे पहले गल्फ जायंट्स ने इससे पहले कप्तान जेम्स विंस की दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 173/6 का स्कोर बनाया था. विंस ने 50 गेंदों पर 86 रन बनाए थे. विंस के प्रदर्शन के बावजूद, जायंट्स अपने कुल स्कोर का बचाव नहीं कर सके, जिसमें एमआई एमिरेट्स का गेंदबाजी आक्रमण निर्णायक साबित हुआ.

अयान अफजल खान ने एमआई एमिरेट्स के लिए गेंद से प्रभावित किया, उन्होंने अपने दो ओवर में सिर्फ नौ रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए. रोमारियो शेफर्ड ने भी तेजी से नाबाद 23 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया और एमआई एमिरेट्स को पांच गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल करने में मदद की.

एडल्ट फिल्मों से क्रिकेट मैदान तक की सनसनीखेज दास्तान, एक अंपायर के जीवन की अनोखी कहानी

तकनीक और क्रिकेट का संगम, सुंदर पिचई और सत्या नडेला बने क्रिकेट टीम के मालिक, इंग्लैंड में खरीदी टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >