IPL से पहले धौनी ने की कप्‍तानी, हजारों की संख्‍या में दर्शकों ने किया चियर, VIDEO वायरल

COVID-19 महामारी के कारण 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग को 15 अप्रैल तक स्थगित

नयी दिल्‍ली : बीसीसीआई ने शुक्रवार को COVID-19 महामारी के कारण 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया. जिससे आईपीएल के रोमांच का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा. आईपीएल 13 शुरू होने से पहले एक क्रिकेटर की सबसे अधिक चर्चा हो रही है. जी, हां आपने सही समझा, वो कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और भारत को दूसरी बार वर्ल्‍ड कप दिलाने वाले ‘कैप्‍टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी हैं.

दरअसल महेंद्र सिंह धौनी 2019 वर्ल्‍ड कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. टीम इंडिया ने इस बीच कई शृंखलाएं खेल ली, लेकिन उसमें धौनी नजर नहीं आये. धौनी के चाहने वालों को उस समय बड़ी राहत मिली जब आईपीएल 13 के धौनी ने 1 मार्च को लगभग 8 महिनों बाद अपने हाथ में बल्‍ला थामा. आईपीएल में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी और उनकी टीम ने आईपीएल में जीत के लिए जमकर पसीना भी बहाना शुरू कर दिया था, लेकिन इस बीच कोरोना के कारण टूर्नामेंट को ही आगे बढ़ा दिया गया.

बहरहाल महेंद्र सिंह धौनी को आकर्षण कम नहीं हुआ और धौनी ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया. धौनी ने अभ्‍यास मैच में अपना पूरा जलवा दिखाया. धौनी ने न केवल बल्‍ले से बल्कि कप्‍तानी से भी दर्शकों को जमकर आनंद लेने का मौका दिया. धौनी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें ‘माही’ हाथ में दस्‍ताना पहने कप्‍तानी करते दिख रहे हैं. उस अभ्‍यास मैच में धौनी ने शानदार शतक भी लगाया. धौनी के उस अभ्‍यास मैच को देखने के लिए स्‍टेडियम में हजारों की संख्‍या में लोग पहुंचे और अपने पसंदिदा क्रिकेटर को जमकर चियर भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >