DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदा, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा

Delhi Capitals (DC) vs Mumbai Indians (MI) महिला प्रीमियर लीग 7वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने दिल्ली के 105 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर केवल 15 ओवर में ही 109 रन बनाकर हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम केवल 18 ओवर में ही केवल 105 रन पर ऑल आउट हो गयी. जवाब में मुंबई की टीम ने केवल 15 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Live Updates
10:19 PM. 9 Mar 23 10:19 PM. 9 Mar

प्वाइंट्स टेबल में मुंबई की टीम टॉप पर

दिल्ली के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर पर बनी हुई है. मुंबई ने अबतक अपने सभी तीन मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है. तीन मैचों में तीन जीत के बाद मुंबई के 6 अंक हैं. जबकि दिल्ली की टीम 3 मैचों में दो जीत और एक बार के बाद 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम है. बैंगलोर की टीम को अबतक सभी तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

10:19 PM. 9 Mar 23 10:19 PM. 9 Mar

मुंबई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने महिला आईपीएल के 7वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया. मुंबई इंडियंस की टीम ने 15 ओवर में केवल दो विकेट गंवाकर 109 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. मुंबई की ओर से यास्तिका भाटिया ने 41 और मैथ्यूज ने 32 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उसके बाद नेट साइवर-ब्रंट 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर नाबाद रही. मैथ्यूज और यास्तिका ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलायी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी बनी.

10:19 PM. 9 Mar 23 10:19 PM. 9 Mar

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका, हेली मैथ्यूज 32 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. हेली मैथ्यूज 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गयीं. मैथ्यूज को कैपसी ने आउट किया. कैपसी की गेंद पर रोड्रिग्स ने शानदार कैच लपका. मैथ्यूज ने 31 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 6 चौके जमाये. मैथ्यूज के आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आयी हैं.

10:19 PM. 9 Mar 23 10:19 PM. 9 Mar

मुंबई इंडियंस को पहला झटका, यास्तिका भाटिया 41 पर आउट

मुंबई इंडियंस को 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा. तूफानी बल्लेबाजी कर रही यास्तिका भाटिया 41 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गयीं. यास्तिका को तारा नॉरिस ने पगबाधा आउट किया. यास्तिका ने 32 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके जमायीं.

9:38 PM. 9 Mar 23 9:38 PM. 9 Mar

पावर प्ले में मुंबई ने बनाये 47 रन

मुंबई इंडियंस ने पावर प्ले में 47 रन बना लिये हैं. मुंबई ने बिना नुकसान के करीब आधे रन बना लिये हैं. टीम को जीत के लिए 106 रन बनाने होंगे. यास्तिका भाटिया और मैथ्यूज क्रीज पर जम गयी हैं.

9:38 PM. 9 Mar 23 9:38 PM. 9 Mar

मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज क्रीज पर मौजूद हैं. मुंबई के पास आज लगातार तीसरी जीत दर्ज करने का मौका है.

9:38 PM. 9 Mar 23 9:38 PM. 9 Mar

दिल्ली ने मुंबई को दिया 106 रनों का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम को 105 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया. दिल्ली 18 ओवर में ही सिमट गयी. दिल्ली की तरफ से मेग लैनिंग में सर्वाधिक 43 रन बनाये. मुंबई की तरफ से सैका इशाक, इसी वोंग और हेली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिये.

9:38 PM. 9 Mar 23 9:38 PM. 9 Mar

राधा यादव आउट, दिल्ली को नौवां झटका

राधा यादव 10 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. दिल्ली कैपिटल्स को 9वां झटका लगा है.

9:38 PM. 9 Mar 23 9:38 PM. 9 Mar

तानिया भाटिया आउट, दिल्ली को आठवां झटका

दिल्ली कैपिटल्स को आठवां झटका लगा है. तानिया भाटिया को 4 रन के स्कोर इसी वॉन्ग ने आउट कर दिया है. वॉन्ग को यह दूसरी सफलता मिली है. दिल्ली का स्कोर अब भी 100 के नीचे है.

9:38 PM. 9 Mar 23 9:38 PM. 9 Mar

दिल्ली को सातवां झटका, मिन्नू मणि आउट

मिन्नू मणि बिना खाता खोने आउट हो गयी हैं. दिल्ली कैपिटल्स को सातवां झटका लगा है. दिल्ली एक छोटे स्कोर पर सिमटती दिख रही है.

9:38 PM. 9 Mar 23 9:38 PM. 9 Mar

जेस जोनासेन आउट, दिल्ली को छठा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका लगा है. जेस जोनासेन आउट हो गयी हैं. हीली मैथ्यूज की गेंद पर अमनजोत कौर ने उनका कैच लपका है. दिल्ली को 84 रन पर छठा झटका लगा है.

9:38 PM. 9 Mar 23 9:38 PM. 9 Mar

मैग लैनिंग आउट, दिल्ली को पांचवा झटका 

मैग लैनिंग अर्धशतक से चूक गयी हैं. पहले जेमिमा रोड्रिग्स को 25 के स्कोर पर साइका इशाका ने अपना शिकार बनाया. उसके बाद इसाका ने ही मैग लैनिंग को भी बोल्ड कर दिया. लैनिंग ने 41 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली.

8:04 PM. 9 Mar 23 8:04 PM. 9 Mar

दिल्ली को लगातार दो झटके

दिल्ली कैपिटल्स को एक के बाद एक दो झटके लगे हैं. शेफाली के आउट होने के बाद एलिस कैप्सी का विकेट भी जल्द ही गिर गया. कैप्सी को पूजा वस्त्राकर ने आउट किया. उसके बाद इसी वॉन्ग ने मरिजैन कैप्प को बोल्ड कर दिया. मेग लैनिंग एक छोर पर जमी हुई हैं. वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स नयी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर उतरी हैं.

8:04 PM. 9 Mar 23 8:04 PM. 9 Mar

दिल्ली को पहला झटका, शेफाली वर्मा आउट

शेफाली वर्मा दो रन बनाकर आउट हो गयी हैं. दिल्ली को पहला झटका लगा है. मुंबई की ओर से साइका इशाक को पहली सफलता मिली है.

8:04 PM. 9 Mar 23 8:04 PM. 9 Mar

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस.

8:04 PM. 9 Mar 23 8:04 PM. 9 Mar

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक.

8:04 PM. 9 Mar 23 8:04 PM. 9 Mar

दिल्ली ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम पहल गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को एक छोटे स्कोर पर रोकने का प्रयास करेगी. दोनों ही टीमों ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज की है. आज एक टीम को पहली हार का सामना करना होगा.

8:04 PM. 9 Mar 23 8:04 PM. 9 Mar

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI

मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, मरिजैन कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैपसे, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस

8:04 PM. 9 Mar 23 8:04 PM. 9 Mar

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI

यास्तिका भाटिया, हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इज़ी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काज़ी, जिंतमणि कलिता, सायका इशाक.

8:04 PM. 9 Mar 23 8:04 PM. 9 Mar

आज दिल्ली और मुंबई की भिड़ंत

Delhi Capitals (DC) vs Mumbai Indians (MI) Live Score । महिला प्रीमियर लीग में गुरुवार को दो मजबूत टीमों मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का सामना होने वाला है. दोनों ही टीमों ने अपने दो शुरुआती मुकाबले जीते हैं और आज कोई एक टीम को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ेगा. आज हरमनप्रीत कौर और मेग लैनिंग की कप्तानी की भी परीक्षा है.

मुख्य बातें

Delhi Capitals (DC) vs Mumbai Indians (MI) महिला प्रीमियर लीग 7वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने दिल्ली के 105 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर केवल 15 ओवर में ही 109 रन बनाकर हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम केवल 18 ओवर में ही केवल 105 रन पर ऑल आउट हो गयी. जवाब में मुंबई की टीम ने केवल 15 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >