DC vs CSK IPL 2021 : दिल्ली ने ऋषभ पंत को जीत का तोहफा दिया, चेन्नई को 3 विकेट से हराया

IPL 2021 आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया और प्वाइंट टेबल के टॉप पर कब्जा जमा लिया. दिल्ली ने चेन्नई के लक्ष्य 137 रन को 7 विकेट खोकर 19.4 ओवर में 139 रन बनाकर हासिल कर लिया. आईपीएल 14 में दिल्ली चेन्नई पर दूसरी जीत है.

Live Updates
4:45 AM. 5 Oct 21 11:15 PM. 4 Oct

दिल्ली की ओर से धवन ने सबसे अधिक 39 रन बनाये

दिल्ली की बल्लेबाजी भी उतनी अच्छी नहीं रही, लेकिन सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन ने 35 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाये. जबकि हेटमायर 18 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे.

4:45 AM. 5 Oct 21 11:15 PM. 4 Oct

दिल्ली ने चेन्नई को 3 विकेट से हराया

दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया और प्वाइंट टेबल के टॉप पर कब्जा कर लिया. चेन्नई के लिक्ष्य 137 रन को दिल्ली ने 19.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 139 रन बनाकर हासिल कर लिया. दिल्ली की जीत में गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही.

4:45 AM. 5 Oct 21 11:15 PM. 4 Oct

शार्दुल ठाकुर ने मैच में चेन्नई की करायी वापसी, एक ही ओवर में चटकाये दो विकेट

शार्दुल ठाकुर ने मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर से वापसी कर दिया है. उन्होंने एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों को आउट कर दिल्ली को बैकफुट पर ला दिया. उन्होंने पहले अश्विन को 3 रन पर अपना पहला शिकार बनाया. फिर धवन जो कि 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया. धवन ने 35 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके और दो छक्के जमाये.

4:45 AM. 5 Oct 21 11:15 PM. 4 Oct

दिल्ली को पांचवां झटका, अश्विन 2 रन बनाकर आउट, DC 98/5 (14.1)

दिल्ली को 15वें ओवर की पहली गेंद पर अपना पांचवां विकेट गंवाया. आर अश्विन 3 गेंद में केवल दो रन बनाकर शार्दुल ठाकुर के शिकार हुए.

4:45 AM. 5 Oct 21 11:15 PM. 4 Oct

दिल्ली को चौथा झटका, रिपल पटेल 18 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा. रिपल पटेल 20 गेंदों में 18 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए. रिपल ने दो चौका जमाया.

4:45 AM. 5 Oct 21 11:15 PM. 4 Oct

दिल्ली को तीसरा झटका, बर्थडे ब्वॉय पंत 15 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. बर्थडे ब्वॉय पंत को रविंद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया. पंत ने 12 गेदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाये.

मुख्य बातें

IPL 2021 आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया और प्वाइंट टेबल के टॉप पर कब्जा जमा लिया. दिल्ली ने चेन्नई के लक्ष्य 137 रन को 7 विकेट खोकर 19.4 ओवर में 139 रन बनाकर हासिल कर लिया. आईपीएल 14 में दिल्ली चेन्नई पर दूसरी जीत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >