IPL में अनसोल्ड रहे वार्नर ने एक और लीग से किया करार, PSL के बाद यहां खेलेंगे

David Warner: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर इस बार आईपीएल में नहीं दिखे, लेकिन उनका क्रिकेट सफर जारी रहा. उन्होंने आईपीएल की बजाय पाकिस्तान सुपर लीग खेली और एक चैंपियन टीम का हिस्सा बने. रिटायरमेंट के बाद वॉर्नर लगातार दुनियाभर की टी20 लीग में खेल रहे हैं. अब उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) की टीम सिएटल ऑर्कास से करार किया है, जहां वह पहली बार खेलेंगे.

David Warner: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर इस साल आईपीएल के सीजन का हिस्सा नहीं बन पाए. हालांकि उनका यह सीजन बिना भारतीय प्रायद्वीप के नहीं बीता. उन्होंने IPL की जगह पाकिस्तान की सुपर लीग का रुख किया और एक चैंपियन टीम का हिस्सा बन गए . उन्होंने पिछले साल रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद से वे दुनिया भर की लीग में खेल रहे हैं. अब डेविड वॉर्नर ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) की फ्रेंचाइजी सिएटल ऑर्कास से आगामी तीसरे सीजन के लिए जुड़ाव कर लिया है, जो 12 जून से शुरू होगा. यह यूएसए आधारित T20 लीग में वॉर्नर की पहली उपस्थिति होगी.

वर्तमान में डेविड वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. अपने क्रिकेट करियर में अब तक उन्होंने कुल 401 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 140.27 के स्ट्राइक रेट से 12,956 रन बनाए हैं. डेविड वॉर्नर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में नहीं बिके और 2009 के बाद पहली बार वह टूर्नामेंट से बाहर हैं. वॉर्नर आईपीएल इतिहास में चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 184 पारियों में 6565 रन बनाए हैं. उनके नाम पर आईपीएल के कई सारे रिकॉर्ड दर्ज हैं. 

सिएटल ऑर्कास ने 2023 में मेजर लीग क्रिकेट के उद्घाटन सत्र में शानदार शुरुआत की थी और अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन MI न्यूयॉर्क के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार गए. हालांकि, दूसरे सीजन में टीम का प्रदर्शन काफी गिर गया और हेनरिक क्लासेन की कप्तानी में टीम ने सात में से सिर्फ एक मैच जीतते हुए सबसे नीचे स्थान हासिल किया. मेजर लीग क्रिकेट का 2025 संस्करण 12 जून से 13 जुलाई तक खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट “द हंड्रेड” के साथ नहीं टकराएगा, जिससे वॉर्नर लंदन स्पिरिट के लिए भी बिना किसी समय-संघर्ष के खेल सकेंगे.

इस साल की बिग बैश लीग में उन्होंने सिडनी थंडर के कप्तान के रूप में जोरदार वापसी की और टीम को फाइनल तक पहुंचाया. वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 12 पारियों में 405 रन बनाए. इससे अलावा इसी साल फरवरी में वॉर्नर दुबई कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे, जिसने इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) का खिताब अपने नाम किया था.

MI vs CSK; बदला और ‘करो या मरो’ की लड़ाई, दूसरे ‘एल क्लासिको’ के लिए कितनी तैयार हैं दोनों टीमें

Yorker: यॉर्कर को यॉर्कर ही क्यों कहते हैं? जिसके आगे बड़े-बड़े धुरंधर भी हो जाते हैं धराशाई

मेंटोर क्या होता है? पीटरसन के सवाल पर केएल राहुल का तीखा जवाब, तिलमिला गए केविन! देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >