World Cup 2023: डेविड वॉर्नर ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, वर्ल्ड कप में जमाया शतकों का ‘सिक्सर’

1 / 1
World Cup 2023: डेविड वॉर्नर ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, वर्ल्ड कप में जमाया शतकों का ‘सिक्सर’
फुल स्क्रीन में देखें

World Cup 2023: डेविड वॉर्नर ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, वर्ल्ड कप में जमाया शतकों का ‘सिक्सर’

डेविड वॉर्नर के वर्ल्ड कप में अब कुल 6 शतक हो चुके हैं. इसके साथ ही वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक शतक जमाने के मामले में अब वो सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं. रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक जमाने वाले खिलाड़ी हैं, उनके बल्ले से अबतक कुल 7 शतक निकले हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में शतकों और अर्धशतकों की बरसात हो रही है. अबतक 19 शतक और 29 अर्धशतक लग चुके हैं. सबसे अधिक शतक जड़ने के मामले में जहां दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी डी कॉक हैं, तो दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर हैं. डी कॉक ने अबतक 3 शतक लगाए हैं, तो वॉर्नर के बल्ले से 2 शतक निकल चुके हैं. नीदरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में वॉर्नर ने टूर्नामेंट का दूसरा शतक जमाया और महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. हालांकि एक मामले में वॉर्नर ने सचिन को भी पीछे छोड़ दिया है.

वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर ने जमाए 6 शतक, सचिन की बराबरी

डेविड वॉर्नर के वर्ल्ड कप में अब कुल 6 शतक हो चुके हैं. इसके साथ ही वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक शतक जमाने के मामले में अब वो सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं. रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक जमाने वाले खिलाड़ी हैं, उनके बल्ले से अबतक कुल 7 शतक निकले हैं.

वॉर्नर ने सबसे तेज 6 शतक जड़ सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा

डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में 23 मैचों की 23 पारियों में अपना 6ठा शतक जमाया और सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पीछे छोड़ दिया. सचिन ने 45 मैचों की 44 पारियों में कुल 6 वर्ल्ड कप शतक जमाए हैं. हालांकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस मामले में वॉर्नर से भी आगे चल रहे हैं. उन्होंने 22 मैचों की 22 पारियों में अबतक 7 शतक लगा चुके हैं.

डेविड वॉर्नर ने वनडे में सबसे तेज 22वां शतक जमाने वाले खिलाड़ी बने

डेविड वॉर्नर ने नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में वनडे करियर का 22वां शतक भी पूरा किया. इसके साथ सबसे तेज 22वां शतक जमाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ भी बन गए. इस सूची में हाशिम अमला सबसे आगे हैं. उन्होंने 126 पारियों में 22वां शतक जमाया था. जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद विराट कोहली ने 22वां शतक केवल 143 पारियों में जमाया था. डेविड वॉर्नर ने 22 शतक 153 पारियों में जमाया है.

22 एकदिवसीय शतकों के लिए सबसे कम पारियां

126 – हाशिम अमला

143-विराट कोहली

153 – डेविड वार्नर*

186 – एबी डिविलियर्स

188 – रोहित शर्माDavid Warner 

शतक जड़ डेविड वॉर्नर ने अल्लू अर्जुन स्टाइल में मनाया जश्न

डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में 6ठा और मौजूदा विश्व कप में दूसरा शतक जड़ने के बाद मैदान पर खास अंदाज में जश्न मनाया. उन्होंने शतक जड़ने के साथ अल्लू अर्जुन के स्टाइल में जश्न मनाया. उन्होंने जंप करते हुए फिल्म ‘पुष्पा’ के फेमस डॉयलॉग ‘झुकेगा नहीं साला’ का एक्शन किया. मालूम हो डेविड वॉर्नर उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो मैदान पर हमेशा जश्न मनाते हैं और दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. उन्हें भारतीय फिल्म और यहां के एक्टर काफी पंसद हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में जमकर रन बना रहे डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर के लिए वर्ल्ड कप 2023 से बहुत अच्छा साबित हो रहा है. अबतक उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में दो शतक की मदद से कुल 354 रन बना चुके हैं.

सबसे अधिक छक्का जामने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर के बल्ले से इस वर्ल्ड कप में रन के साथ-साथ जमकर बाउंड्री और सिक्सर लग रहे हैं. अबतक टूर्नामेंट में वो 13 छक्के जमा चुके हैं और सबसे अधिक छक्का जमाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. इस सूची में रोहित शर्मा 17 छक्कों के साथ टॉप पर बने हुए हैं. जबकि डी कॉक और कलासेन के बल्ले से अबतक 15-15 छक्के निकले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >