केवल 37 रन देकर झटके पूरे 10 विकेट, इंडियन बॉलर ने एक पारी में पूरी टीम को किया आउट

D T Chandrasekar 10-for haul: एक पारी में सभी 10 विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए दुर्लभ और बेहद खास उपलब्धि होती है. सी हॉक्‍स के लेफ्ट-आर्म स्पिनर डीटी चंद्रशेखर ने टीएनसीए फर्स्ट डिवीजन लीग में एक ही पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया.

D T Chandrasekar 10-for haul: किसी भी गेंदबाज के लिए पहला विकेट, पहली हैट्रिक या पहला पांच विकेट हॉल एक बड़ी उपलब्धि होती है. लेकिन दुनिया में विरले गेंदबाज होते हैं, जिन्होंने एक मैच की एक इनिंग में ही 10 विकेट झटक दिए हों. जिम लेकर ने यह कारनाम सबसे पहली बार किया था, उनके बाद अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी, हाल ही में अंशुल कंबोज ने भी यह अजूबा दोहराया था. अब एक और भारतीय गेंदबाज ने इसे दोहराया है. तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन फर्स्ट डिवीजन लीग में मंगलवार को सी हॉक्‍स के लेफ्ट-आर्म स्पिनर डीटी चंद्रशेखर ने इतिहास रच दिया. 

डीटी चंद्रशेखर ने ग्लोब ट्रॉटर्स के खिलाफ उन्होंने एक ही पारी में सभी 10 विकेट लेकर अपनी टीम को 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई. चंद्रशेखर ने बिना रुके 15 ओवर की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 37 रन देकर ये परफेक्ट 10 हासिल किया. इस अद्भुत प्रदर्शन के साथ उन्होंने घरेलू क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. इससे पहले 1991-92 सीजन में एम. वेंकटारमणा ने 10 विकेट लेने का कारनामा किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए 96 रन दिए थे. 

D. T. Chandrasekar. Image: screengrab.

मैच के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि उन्हें छह या सात विकेट लेने के बाद अहसास हुआ कि वे सभी 10 विकेट ले सकते हैं. चंद्रशेखर ने द हिंदू को दिए गए इंटरव्यू में कहा, “मैं बहुत खुश हूँ. क्रिकेट के किसी भी स्तर पर 10 विकेट लेना दुर्लभ है, इसलिए यह खास लगता है. जब मैंने छह या सात विकेट लिए, तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास सभी 10 विकेट लेने का मौका है.” 

32 साल के चंद्रशेखर का क्रिकेट सफर संघर्षों भरा रहा है. साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले चंद्रशेखर कभी मार्कर की नौकरी कर चुके हैं. 2015-16 में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने के बाद उन्होंने 5 मैचों में 18 विकेट लिए थे, लेकिन तमिलनाडु की मजबूत स्पिन बेंच के चलते उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. हालांकि, उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में उन्होंने अपनी गेंदबाजी में काफी मेहनत की है, जिसका फल उन्हें अब मिला.

ये भी पढ़ें:-

वानखेड़े स्टेडियम का सुरक्षा मैनेजर निकला चोर, लाखों में बेची 261 IPL जर्सी

ये वही है जिसके साथ…, ओवल पिच क्यूरेटर पर भड़के आकाश चोपड़ा, फोटो शेयर कर खोल दी पोल

स्टोक्स ने की गलती; जडेजा और सुंदर को…, मैनचेस्टर में हैंडशेक विवाद पर नाथन लियोन की प्रतिक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >