CSK vs SRH IPL 2021 : धोनी ने फिर लगाया विजयी छक्का, प्लेऑफ में पहुंचा चेन्नई सुपर किंग्स

CSK vs SRH आईपीएल के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. चेन्नई ने पहले हैदराबाद को 134 रन पर रोक दिया, फिर 4 विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में 139 रन बनाकर मैच जीत लिया. धोनी एक बार फिर फीनिशर की भूमिका में दिखे. छक्का जड़कर धोनी ने चेन्नई को जीताया.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

प्लेऑफ में पहुंचा चेन्नई सुपर किंग्स

हैदराबाद को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी. चेन्नई ने 11 मैच खेलकर 9 में जीत दर्ज की और केवल दो मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई 18 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

चेन्नई की ओर से गायकवाड़ ने बताया सबसे अधिक रन

चेन्नई की ओर से गायकवाड़ ने सबसे अधिक रन बनाये. गायकवाड़ ने 38 गेंदों में 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाये. जबकि डु प्लेसिस ने 36 गेंदों में 3 चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाये. मोईन अली ने 17 रन की पारी खेली. अंबाती रायडू 17 और धोनी 11 गेंदों में 1 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 14 रन बनाये.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

धोनी के छक्के से चेन्नई की धमाकेदार जीत, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. चेन्नई ने पहले हैदराबाद को 134 रन पर रोक दिया, फिर 4 विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में 139 रन बनाकर मैच जीत लिया. धोनी एक बार फिर फीनिशर की भूमिका में दिखे. छक्का जड़कर धोनी ने चेन्नई को जीताया.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

चेन्नई को तीसरा झटका, सुरेश रैना 2 रन बनाकर आउट, CSK 107/3 (15.3)

चेन्नई को 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर सुरेश रैना के रूप में तीसरा झटका लगा. रैना केवल दो रन ही बना पाये. रैना को होल्डर ने पग बाधा आउट किया. रैना के आउट होने के बाद रायडू बल्लेबाजी के लिए आये हैं.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

चेन्नई को दूसरा झटका, मोईन अली 17 रन बनाकर आउट, CSK 103/2 (14.4)

चेन्नई को 15वें ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा झटका लगा. मोईन अली 17 गेंदों में 17 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हुए. मोईन के आउट होने के बाद सुरेश रैना नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरे हैं.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

चेन्नई को पहला झटका, गायकवाड़ 45 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 11वें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. गायकवाड़ 38 गेंदों में 4 चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाकर होल्डर के शिकार हुए. गायकवाड़ का कैच विलियमसन ने लपका. चेन्नई का स्कोर इस समय एक विकेट पर 75 रन है.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

हैदराबाद की ओर से साहा ने सबसे अधिक 44 रन बनाये

हैदराबाद ही ओर से साहा ने सबसे अधिक 44 रन बनाया. साहा ने 46 गेंदों का सामना किया और 1 चौका व 2 छक्का जमाया. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 के आंकड़े को नहीं छू पाया.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

हेजलवुड की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद को एक ही ओवर में दिया दोहरा झटका

हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद को चेन्नई ने 134 रन पर रोक दिया. चेन्नई ने हैदराबाद के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. हेजलवुड ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाया. जबकि ब्रावो ने दो विकेट लिया. जबकि ठाकुर और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिये.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

हेजलवुड ने एक ही ओवर में हैदराबाद को दिया दोहरा झटका

जोश हेजलवुड ने एक ही ओवर में हैदराबाद को दोहरा झटका दिया. अभिषेक शर्मा को पहले 18 के स्कोर पर आउट किया, फिर उसी ओवर में अब्दुल समद को भी 18 रन पर अपना शिकार बनाया.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

हैदराबाद को चौथा झटका, जडेजा ने साहा को किया आउट, SRH 74/4 (12.3)

हैदराबाद को चौथा झटका लगा है. रविंद्र जडेजा ने रिद्धीमान साहा को 44 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. साहा ने 46 गेंदों का सामना किया जिसमें एक चौका और दो छक्का जमाया.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

हैदराबाद को तीसरा झटका, प्रियम गर्ग 7 रन बनाकरआउट

हैदराबाद को 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. प्रियत गर्ग 10 गेंदों में 7 रन बनाकर ब्रावो की गेंद पर आउट हुए.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

हैदराबाद को दूसरा झटका, विलियमसन ब्रोवा की गेंद पर आउट

हैदराबाद को 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा है. ब्रावो ने विलियमसन को 11 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया.ब्रावो ने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौके जमाये.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

चेन्नई को पहली सफलता, रॉय 2 रन बनाकर आउट, SRH 23/1 (3.3)

चेन्नई सुपर किंग्स को चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ी सफलता हाथ लगी. पिछले मैच में शानदार अर्धशतक जमाने वाले जेसन रॉय केवल दो रन बनाकर हेजलवुड के शिकार हुए. रॉय का कैच धोनी ने लपका.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

चेन्नई की टीम में एक बदलाव, सैम कुरेन की जगह ब्रावो की वापसी

चेन्नई की टीम में एक बदलाव किया गया है. सैम कुरेन की जगह ब्रावो को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गयी है.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (w/c), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)

जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

चेन्नई ने टॉस जीता, हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

शारजाह का वेदर रिपोर्ट

हैदराबाद और चेन्नई का मुकाबला शारजाह में होना है. मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना जतायी गयी है. जबकि बारिश की केवल 6 प्रतिशत ही संभावना है. मैच के दौरान आद्रता 68 प्रतिशत रह सकती है.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

आखिरी मुकाबले में चेन्नई ने हैदराबाद को 10 विकेट से रौंदा

आईपीएल 2021 में दोनों टीमें आज से पहले एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को 10 विकेट से रौंदा था. 28 अप्रैल 2021 को दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी. जिसमें हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेटखोकर 171 रन बनाया था. जिसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 173 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

चेन्नई की संभावित एकादश टीम

रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सैम कुरेन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

हैदराबाद की संभावित XI

जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (WK), केन विलियमसन (C), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

हैदराबाद पर चेन्नई का पलड़ा भारी

आईपीएल में हैदराबाद और चेन्नई की टीमें अबतक 15 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें हैदराबाद पर चेन्नई की टीम भारी पड़ी है. चेन्नई ने हैदराबाद को 11 बार हरााया है, तो हैदराबाद की टीम चेन्नई को केवल 4 बार ही हरा पायी.

5:16 AM. 1 Oct 21 5:16 AM. 1 Oct

प्वाइंट टेबल में चेन्नई टॉप पर, हैदराबाद सबसे नीचे

प्वाइंट टेबल में इस समय चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सबसे टॉप पर है. जबकि हैदराबाद की टीम आखिरी स्थान पर. चेन्नई ने 10 मैच खेलकर 8 जीत और दो हार के बाद 16 अंक हैं. जबकि हैदराबाद की टीम 10 में केवल दो मैच जीतकर 4 अंक लेकर सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है.

11:50 PM. 30 Sept 21 11:50 PM. 30 Sept

हैदराबाद और चेन्नई के बीच अब से कुछ देर बाद रोमांचक मुकाबला

हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब से कुछ देर के बाद शारजाह में रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. चेन्नई की टीम इस समय प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है, जबकि हैदराबाद की टीम प्वाइंट टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है.

मुख्य बातें

CSK vs SRH आईपीएल के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. चेन्नई ने पहले हैदराबाद को 134 रन पर रोक दिया, फिर 4 विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में 139 रन बनाकर मैच जीत लिया. धोनी एक बार फिर फीनिशर की भूमिका में दिखे. छक्का जड़कर धोनी ने चेन्नई को जीताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >