विराट-रोहित समेत क्रिकेटरों को होगा 150-200 करोड़ का नुकसान, इस वजह से एक झटके में लगा फटका

Virat Kohli Rohit Sharma and other cricketers will lose 150-200 crores: भारत में क्रिकेटरों की कमाई उनकी लोकप्रियता की पहचान है. कई खिलाड़ियों की नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनकी आय बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट्स के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों से भी होती है. लेकिन अब सरकार के एक कदम से विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत खिलाड़ियों को 150–200 करोड़ रुपये का नुकसान होगा.

Virat Kohli Rohit Sharma and other cricketers will lose 150-200 crores: भारत में क्रिकेट का दबदबा किसी से छिपा नहीं है. इसकी बानगी खिलाड़ियों की होने वाली कमाई से हो सकती है. खिलाड़ियों की कमाई ही इस खेल की लोकप्रियता की सबसे बड़ी पहचान है. कई भारतीय क्रिकेटरों की नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये से भी अधिक है, जबकि बाकी खेलों से जुड़े खिलाड़ी कमाई के मामले में काफी पीछे रह जाते हैं. क्रिकेटरों की आय सिर्फ बीसीसीआई से मिलने वाले कॉन्ट्रैक्ट तक सीमित नहीं रहती, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और टीवी विज्ञापनों से भी वे बड़ी कमाई करते हैं. हालांकि अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं. अनुमान है कि नए कानून के बाद इन क्रिकेटरों की कमाई में भारी गिरावट आ सकती है.

भारतीय संसद में हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 (Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025) पारित किया गया है. संसद के दोनों सदनों ने इसे मंजूरी दे दी है. इस कानून के तहत पैसों से खेले जाने वाले सभी ऑनलाइन गेम्स पर बैन लगाया गया है, जबकि ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेमिंग को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है. इस फैसले का असर खेल जगत, खासकर क्रिकेट पर काफी गहराई से देखने को मिल रहा है.

बिल पास होने के कुछ ही दिनों में ड्रीम11 ने भारतीय क्रिकेट टीम का लीड स्पॉन्सर बनने से पीछे हटने का फैसला किया. इसका सीधा असर टीम इंडिया पर पड़ा है. उसने 2023 में तीन साल का अपना 358 करोड़ा का करार तोड़ दिया है. अगर 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप से पहले बीसीसीआई को नया प्रायोजक नहीं मिला, तो भारतीय टीम को बिना मुख्य प्रायोजक के ही मैदान में उतरना होगा.

कौन-कौन से खिलाड़ी किस प्लेटफॉर्म से जुड़े थे

सिर्फ बीसीसीआई ही नहीं, बल्कि देश के कई दिग्गज क्रिकेटरों के लिए भी यह बड़ा झटका है. उनके करोड़ों रुपये के विज्ञापन करार अब खतरे में हैं. अलग-अलग खिलाड़ियों पर इसका असर अलग स्तर का होगा. उदाहरण के तौर पर, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, ऋषभ पंत और हार्दिक-क्रुणाल पांड्या ड्रीम11 से जुड़े थे, जिन्हें 3-6 करोड़ रुपये मिलते थे. वहीं, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह और सौरव गांगुली माय11 सर्कल के ब्रांड एंबेसडर थे. विराट कोहली एमपीएल का चेहरा थे, जबकि एमएस धोनी विनजो से जुड़े हुए थे.

किसको कितना होगा नुकसान

सभी खिलाड़ियों को ब्रांड डील्स से बराबर रकम नहीं मिलती. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली का एंडोर्समेंट कॉन्ट्रैक्ट सालाना करीब 10 से 12 करोड़ रुपये का था. रोहित शर्मा और धोनी की डील 6 से 7 करोड़ रुपये की थी. वहीं, युवा या कम चर्चित खिलाड़ियों को लगभग 1 करोड़ रुपये तक ही मिलते थे. कुल मिलाकर, भारतीय खिलाड़ियों को इन डील्स के खत्म होने से हर साल लगभग 150 से 200 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि नए कानून में पैसों से जुड़े खेलों के प्रचार और विज्ञापन को हर तरह के मीडिया में बैन कर दिया गया है.

कुछ खिलाड़ियों की आमदनी में इसका असर कम होगा क्योंकि उनके पोर्टफोलियो में ऐसे गेमिंग ब्रांड्स का हिस्सा कम है. लेकिन कुछ खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगेगा. जैसे मोहम्मद सिराज, जो तीन ब्रांड्स से जुड़े थे, उनमें से एक माय11 सर्कल था. इसका सीधा असर यह होगा कि उनकी एंडोर्समेंट इनकम में लगभग एक-तिहाई (33%) की गिरावट आएगी. यही स्थिति वॉशिंगटन सुंदर के साथ भी देखने को मिलेगी.

बीसीसीआई को एक और नुकसान उठाना पड़ेगा

बीसीसीआई को भी ड्रीम11 के अलावा और नुकसान उठाना पड़ सकता है. क्रिकबज की रिपोर्ट बताती है कि माय11 सर्कल आईपीएल का एसोसिएट स्पॉन्सर है और हर साल बोर्ड को 125 करोड़ रुपये देता है. इसके अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजियों कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के भी गेमिंग कंपनियों के साथ विज्ञापन करार हैं, जो अब प्रभावित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-

13 साल का सफर समाप्त, तीन ट्रॉफी दिलाने वाला पूर्व कप्तान हुआ नाराज, अब इस टीम से जोड़ा नाता

भारत के लिए यह जरूरी है कि…, जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान

Asia Cup 2025: बुमराह या गिल नहीं, टीम इंडिया के लिए ये दो खिलाड़ी होंगे गेम चेंजर, वीरेंद्र सहवाग की भविष्यवाणी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >