सचिन तेंदुलकर ने लेग साइड में बनाये थे 188 रन, लारा ने अब कही ये बात

cricketer sachin tendulkar: दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में सिडनी में खेली गयी 241 रन की बेहतरीन पारी को ब्रायन लारा ने अनुशासित पारियों में से एक करार देते हुए जीवन में इससे सीख लेने की सलाह दी है.

cricketer sachin tendulkar: दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में सिडनी में खेली गयी 241 रन की बेहतरीन पारी को ब्रायन लारा ने अनुशासित पारियों में से एक करार देते हुए जीवन में इससे सीख लेने की सलाह दी है. तेंदुलकर ने इस पारी में आफ स्टंप से बाहर शॉट नहीं लगाने का फैसला किया था और अपने 241 में से 188 रन केवल लेग साइड में बनाये थे.

लारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा कि वह हमारे शानदार खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं. हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 241 रन की पारी से जीवन में कुछ भी करने के लिये आवश्यक अनुशासन सीख सकते हैं. तेंदुलकर ने यह पारी तब खेली थी जबकि उनका बल्ला कुंद पड़ा हुआ था. यह आस्ट्रेलिया का 2003-04 का दौरा था. तेंदुलकर इस शृंखला के पहले तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में 16.40 की औसत से 82 रन ही बना पाये थे.

ऑस्ट्रेलिया की रणनीति ऑफ साइड में क्षेत्ररक्षकों की फौज खड़ी करके लगातार ऑफ स्टंप से बाहर की तरफ गेंदबाजी करना था और तेंदुलकर उनके जाल में फंस गये. इसलिए जब तेंदुलकर सिडनी में अंतिम टेस्ट मैच खेलने के लिये पहुंचे तो उनकी रणनीति साफ थी, आफ साइड से बाहर जाती गेंदों को नहीं खेलेंगे. कवर ड्राइव नहीं लगाएंगे. तेंदुलकर दस घंटे 13 मिनट और कुल 436 गेंदों पर अपनी रणनीति पर कायम रहे। मास्टर ब्लास्टर ने तब नाबाद 241 रन बनाये जो उस समय उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था. उन्होंने इनमें से 188 रन लेग साइड में बनाये और 33 में से 28 चौके इस क्षेत्र में लगाये.

तेंदुलकर ने तब कहा था कि मैं दो बार ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर आउट हुआ था. इसलिए मैंने वह स्ट्रोक (कवर ड्राइव) नहीं खेलने का फैसला किया. वे लगातार आफ स्टंप से बाहर गेंदबाजी कर रहे थे और मैंने उन सभी गेंदों को छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद उन्हें मेरी सीध में गेंदबाजी करनी पड़ी और मैंने गेंद की तेजी का फायदा उठाया.”

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है. उन्होंने क्रिकेट में अपने बल्ले से कई रिकार्ड बनाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >