Cricket World Cup 2023 : भारत एक बार फिर बनेगा विश्व चैंपियन! क्या कहते हैं आंकड़े, पढ़ें रिपोर्ट

Cricket World Cup 2023 : क्रिकेट वर्ल्ड कप का आज फाइनल मुकाबला इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम के लिए यह बदला चुकता करने वाला भी मैच होगा. क्योंकि 2003 में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था. भारतीय टीम उस हार का बदला लेने भी मैदान में उतरेगी.

Cricket World Cup 2023 : क्रिकेट वर्ल्ड कप का आज फाइनल मुकाबला इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया पूरे जोश और दमखम के साथ विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का मनोबल की काफी हाई है. ऐसे में आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. टीम इंडिया बीते 10 मैच जीतकर फाइलन में पहुंची है. कोई भी टीम भारत का विजय रथ नहीं रोक पाई है. वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी चाहते हैं कि उनके साथी खिलाड़ी आज यानी रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व कप फाइनल में वैसा ही खेल दिखायें जो वे पिछले छह हफ्तों से दिखा रहे हैं और अपनी भावनाओं पर काबू रखें.

बदला चुकता करने का टीम इंडिया के पास मौका
फाइनल मुकाबले के अलावा भारतीय टीम के लिए यह बदला चुकता करने वाला भी मैच होगा. क्योंकि 2003 में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हराकर वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा किया था. ऐसे में भारतीय टीम उस हार का बदला लेने के इरादे से भी मैदान में उतरेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल का खिताबी मुकाबला आज (19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी. जबकि भारतीय टीम का यह विश्व कप में चौथा खिताबी मुकाबला होगा.

इस वर्ल्ड पर क्रिकेट में रोहित की सेना पूरे फॉर्म में है. सेमीफाइनल में भारत ने 397 का विशाल स्कोर खड़ा कर न्यूजीलैंड को धोया था. अब फाइनल मुकाबले में देखना यह होगा कि कौन सी टीम बाजी मारेगी है. किस टीम का बल्ला बोलता है और किसकी फिरकी रंग लाती है. मैच से पहले ये बात बताना तो काफी मुश्किल होगा कि कौन सी टीम जीतेगी क्योंकि क्रिकेट एक खेल है और इसमें हर प्रीडिक्शन फेल है.

भारत की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार हो सकती है
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपिंग), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार हो सकती है
डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जंपा. 

Also Read: World Cup 2023: IAF के एयर शो के साथ होगा फाइनल का आगाज, एविएटरिक टीम सूर्यकिरण आकाश में बिखेरेंगी जलवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >